फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Appointment on vacant posts of primary teachers soon

प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र मिले नियुक्ति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Appointment on vacant posts of primary teachers soon
अल्मोड़ा में एडीएम को ज्ञापन सौंपते डायट डीएल प्रशिक्षत बेरोजगार । - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। डायट डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार को ज्ञापन भेजकर प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति देने की मांग की है। इस संबंध में एडीएम बीएल फिरमाल को ज्ञापन सौंपकर बेरोजगारों ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती के कैलेंडर के अनुसार अभी तक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होनेे पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले चार वर्षों से प्राथमिक शिक्षक भर्ती लंबित है। नवंबर 2020 में सभी जिला में विज्ञापन प्रकाशित होने के बावजूद कैलेंडर के अनुसार मई माह तक प्राप्त आवेदनों की डाटा एंट्री पूरी हो जानी थी। लेकिन विभाग की हीलाहवाली के कारण प्रशिक्षित बेरोजगारों का भविष्य अंधकारमय हो गया है ऐसे में राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे नौनिहालों का भविष्य भी अधर में लटक गया है। कोरोना के चलते पिछले डेढ़ वर्षों से सरकारी प्राथमिक स्कूलों में शिक्षण कार्य ठप है। वहीं दूसरी तरफ प्राइवेट स्कूलों में लगातार ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा दी जा रही है। डायट डीएलएड संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही रिक्त पदों पर भर्ती नहीं की जाती है बेरोजगार आंदोलन को बाध्य होंगे। वहां डायट डीएलएड संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन मुस्यूनी, सचिव केवल प्रसाद, कोषाध्यक्ष प्रियंका वर्मा, आरती लटवाल, विजय कुमार, ममता रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed