{"_id":"6585c13372c32e7c24072046","slug":"appeal-for-preservation-of-kumaoni-folk-culture-and-dialect-almora-news-c-232-1-shld1003-6269-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कुमाऊंनी लोक संस्कृति और बोली के संरक्षण की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कुमाऊंनी लोक संस्कृति और बोली के संरक्षण की अपील
Fri, 22 Dec 2023 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 22 Dec 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। खत्याड़ी के सरस्वती बाल विद्या निकेतन में कुमाऊँनी संस्कृति दिवस के तहत म्यर पहाड़ म्यर पछ्याण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान एसएसजे विवि के डाॅ. चंद्रप्रकाश फुलोरिया ने विद्यार्थियों को कुमाऊँनी भाषा में संबोधित करते हुए दुदबोली को अपनाने की बात कही। उन्होंने कुमाऊंनी लोक संस्कृति और बोली के संरक्षण की अपील की। विद्यालय की प्रबंधक प्रभा कनवाल ने विद्यार्थियों से कुमाऊँनी भाषा के प्रचार प्रसार और दैनिक दिनचर्या में ग्रहण करने की बात कही। यहां शिक्षक विमला नयाल, कविता बिष्ट, प्रियंका जलाल, गीता कनवाल, गीता, प्रियंका, प्रधानाचार्या किरन बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन