फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ape Creates Mess in Ranikhet

कम नहीं हो रहा रानीखेत में लंगूरों का आतंक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Ape Creates Mess in Ranikhet
रानीखेत लालकुर्ती में लंबी पूंछ वाला लंगूर। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जंगली जानवरों और लावारिस पशुओं ने पर्वतीय कृषि व्यवस्था को पूरी तरह से तहस नहस कर दिया है। आतंक के चलते कई स्थानों पर सब्जी उत्पादन का कार्य सिमट चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार को कृषि मेले अथवा अन्य आयोजनों के बजाए जानवरों के आतंक से निजात दिलानी चाहिए।
विज्ञापन

सिलोर, ककलासौं, कंडारखुवा, धूराफाट पट्टी से जुड़े गांवों में जंगली सूअरों और बंदरों ने फसल को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। मकड़ों, बिल्लेख सहित तमाम सब्जी उत्पादन के मशहूर इलाकों में आतंक के चलते सब्जी का उत्पादन सिमट चुका है। रानीखेत नगर, मालरोड, कुंपूर लालकुर्ती में भी आतंक से अछूता नहीं है। इन क्षेत्रों में बंदरों के साथ ही लंगूर भी सक्रिय होने से समस्या और बढ़ गई है। कुंपुर लालकुर्ती, चमड़खान आदि क्षेत्रों में लंगूर अधिक सक्रिय है। कास्तकार राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि वन विभाग और शासन को जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने के प्रयास करने चाहिए। यही हाल रहे तो पारंपरिक कृषि व्यवस्था से लोगों का मोहभंग हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed