फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Anty Mahangai Agitation by Congress Worker

लचर स्वास्थ्य सेवाओं और बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने रखा उपवास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Anty Mahangai Agitation by Congress Worker
अल्मोड़ा। राज्य की लचर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने और लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर उपवास में बैठे। उन्होंने कहा कि कोविड से लगातार लोगों की मौत हो रही है पर सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया नहीं करा पा रही है।
विज्ञापन

दूसरी ओर बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। जनहित में कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखेंगे।
वक्ताओं ने कहा कि लचर स्वास्थ्य सेवाओं के कारण कोविड काल में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बेहतर उपचार नहीं मिलने से आए दिन कई लोगों की मौत हो रही है। प्रदेश में पेट्रोल के दाम बढ़कर 92 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

फल, सब्जी, राशन, दाल समेत जरुरी वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। कोविड काल में कई लोगों का रोजगार छिन गया है। ऐसे में बढ़ती महंगाई से लोगों को जीवन यापन करने में दिकक्तें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी जनहित में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार का सात साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है।
जरूरी वस्तुएं खाद्य तेल, नमक, आलू, प्याज, चीनी, मल्का दाल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार बढ़ते दामों पर अंकुश लगाने पर पूरी तरह असफल हो रही है। रसोई गैस के दाम हर रोज बढ़ रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है।

18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए वैक्सीन का अभाव है। उपवास कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष अमित बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, रोबिन भंडारी, शेखर पांडे, संजय दुर्गापाल, महेंद्र सिंह बिष्ट, कुलदीप मेर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed