{"_id":"57c47e3c4f1c1b0a4b2cb7c3","slug":"anti-domestic-violence-workshop-in-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में घरेलू हिंसा विरोधी कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में घरेलू हिंसा विरोधी कार्यशाला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 29 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में घरेलू हिंसा विरोधी कार्यशाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। घरेलू हिंसा रोकने के लिए सोमवार को नगरपालिका सभागार में कार्यशाला हुई। इसका शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि हमारे संविधान में महिला, पुरुषों को बराबर के अधिकार दिए गए हैं। महिलाएं समाज की नींव हैं और कोई भी समाज, परिवार महिलाओं का सम्मान किए बगैर आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने महिलाओं से कार्यशाला का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
संसदीय सचिव और विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि महिलाएं बड़े पदों तक पहुंची हैं जो हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कार्यशाला से महत्वपूर्ण जानकारियां लेकर उन्हें अन्य महिलाओं तक पहुंचाने का आह्वान किया। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने महिलाओं से उत्पीड़न की किसी भी घटना की जानकारी तुरंत देने और अपने अधिकारों के लिए सजग रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
कहा कि इस कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न आदि अपराध से पीड़ित महिलाओं की मदद करना है। कहा कि आयोग द्वारा महिलाओं को कानूनी जानकारी और उनकी सहायता के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है। महिलाओं को भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा।
विज्ञापन
बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोग द्वारा 10 महिला समूहों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो उस गांव में महिलाओं को हिंसा, उत्पीड़न के प्रति जागरूक कराएंगी। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने समाज में महिलाओं को सम्मान देने का आह्वान किया। निर्भया प्रकोष्ठ की अधिवक्ता अभिलाषा तिवारी ने महिला उत्पीड़न, हिंसा, भारतीय दंड संहिता में निहित प्रावधान बताए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल ने महिला सशक्तिकरण, बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में बताया। इस कार्यशाला में समाज कल्याण विभाग, पुलिस विभाग, श्रम विभाग, उद्योग विभाग, कृषि एवं शिक्षा विभाग द्वारा महिलाओं से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल, आशा ने संचालन किया। कार्यक्रम में सीडीओ प्रकाश चंद्र, सीओ एएस रावत, सीईओ जगमोहन सोनी, महाप्रबंधक उद्योग कविता भगत, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव नयन तिवारी, अनीता मेहता, गोपाल लोहनी आदि सहित बाल विकास विभाग से जुडेे़े अधिकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां आदि थी।