फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Another new Sainik School should be opened in Uttarakhand

Almora News: उत्तराखंड में एक और नया सैनिक स्कूल खोला जाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Another new Sainik School should be opened in Uttarakhand
अल्मोड़ा। सेवानिवृत केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की शनिवार को नगर निगम परिसर में बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड सैन्य बाहुल्य प्रदेश है। राज्य में एकमात्र सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हैं। प्रदेश में एक और नया सैनिक स्कूल खोला जाए ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि माल रोड और धारानौला में बस स्टेशनों में बसों के आने जाने की समय सारणी चस्पा की जानी चाहिए। समय सारणी न होने से यात्रियों और सैलानियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गैस की स्पाट डिलीवरी के बजाए होम डिलीवरी की जाए ताकि लोगों को परेशानियों से न जूझना पड़े। धारानौला से रघुनाथ सिटी माल तक शीघ्र ई रिक्शा चलाया जाना चाहिए। नगर के मुख्य बाजार में सुबह आठ से रात्रि आठ बजे तक दो पहिया वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जाए। वाहन चलने से आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। अध्यक्षता डॉ. सीपी जोशी और संचालन सीएस सिराड़ी ने किया। वहां गणेश सिंह बिष्ट, बिशन सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह कड़ाकोटी, मदन सिंह मटेला, एमबी साह, एएस कार्की, रमेश तिवारी, गंगा फत्र्याल, डीएस भाकुनी, नारायण दत्त पांडे, हेम जोशी, एमडी कांडपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed