फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Announcement in Baralgaon... If you enter after drinking alcohol, you will be fined ten thousand rupees

Almora News: बरलगांव में ऐलान... शराब पीकर घुसे ताे दस हजार का जुर्माना उतारेगा नशा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
Announcement in Baralgaon... If you enter after drinking alcohol, you will be fined ten thousand rupees

विज्ञापन
चौखुटिया। चौखुटिया विकासखंड के बरलगांव में सामाजिक सुधार की दिशा में पहल करते हुए गांव में पूर्ण शराबबंदी का निर्णय लिया गया है। ग्राम पंचायत की खुली बैठक में यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया। ग्राम प्रधान गीता देवी की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भागीदारी की।
बैठक में तय किया गया कि गांव की सीमा में शराब की बिक्री करने पर 10,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। शराब पीकर हुड़दंग या सार्वजनिक अशांति फैलाने पर 5,000 का अर्थदंड वसूला जाएगा। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि शराब के कारण गांव में घरेलू कलह, आर्थिक नुकसान और सामाजिक तनाव लगातार बढ़ रहा है। इसे रोकने के लिए यह कठोर लेकिन जरूरी निर्णय लिया गया है। ग्रामीणों का मानना है कि इस फैसले से गांव में शांति, अनुशासन और आपसी सौहार्द का माहौल बनेगा। खासतौर पर महिलाओं और बुजुर्गों ने पंचायत के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे परिवारों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी और बच्चों के भविष्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन


बरलगांव का यह निर्णय न सिर्फ क्षेत्र बल्कि पूरे जिले की अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी एक प्रेरणादायी उदाहरण बनेगा। सभी ग्रामीणों से नियमों का पालन करने और गांव को नशामुक्त बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है। -गीता देवी, ग्राम प्रधान, बरलगांव
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed