{"_id":"597f1db54f1c1b0a278b46cb","slug":"angry-daily-wages-will-now-fierce-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज दैनिक वेतन भोगी अब करेंगे उग्र आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज दैनिक वेतन भोगी अब करेंगे उग्र आंदोलन
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे दैनिक वेतन भोगी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समान कार्य के लिए समान वेतन देने और नियमितीकरण करने सहित तमाम मांगों को लेकर बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी (बीटीकेआईटी) के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का सोमवार को भी धरना जारी रहा। आंदोलन की उपेक्षा से नाराज कर्मचारियों ने अब उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। आंदोलन को समर्थन देने के लिए कई लोग वहां पहुंचे।
विज्ञापन
मालूम हो कि बीटीकेआईटी के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी मांगों को लेकर पिछले छह दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वह लोग ईमानदारी पूर्वक मनोयोग से कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान आज तक नहीं किया गया है। समान कार्य के लिए समान वेतन के मामले में पूर्व में सरकार ने बीओजी की बैठक में संस्तुति दे दी थी, लेकिन कालेज प्रशासन ने उसे आज तक लागू नहीं किया है। कहा कि पिछले छह दिनों से धरना चल रहा है, लेकिन मांगों पर अभी तक सार्थक कार्रवाई नहीं हुई है। कालेज प्रशासन पर हठधर्मिता का आरोप लगाया गया। कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो संस्थान में तालाबंदी जैसे कदम भी उठाए जाएंगे। धरने को समर्थन देने के लिए वहां सलना की प्रधान गुड्डी देवी, मोहन सिंह, सुरेंद्र सिंह रावत, नारायण रावत, भूमि अध्याप्ति संगठन के सदस्य कुंवर सिंह बजेठा सहित तमाम लोग पहुंचे।
विज्ञापन