{"_id":"69c6c5ac694035c3680bc691","slug":"angerroad-jam-due-to-non-availability-of-gas-cylinder-almora-news-c-232-1-alm1015-141398-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: आक्रोश...गैस सिलिंडर न मिलने पर सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: आक्रोश...गैस सिलिंडर न मिलने पर सड़क जाम
Fri, 27 Mar 2026 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के लोअर माल रोड में घरेलू गैस सिलिंडर नहीं पहुंचने पर लोगों ने हंगामा किया और सड़क पर जाम लगाया। वहीं गैस सर्विस सहित प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
अल्मोड़ा गैस सर्विस के अनुसार बनाए गए गैस वितरण रोस्टर के अनुसार शुक्रवार को नगर के पांडेखोला, कर्नाटक खोला और खोल्टा क्षेत्र में घरेलू गैस का वितरण किया जाना था। सुबह छह बजे से लोग गैस लेने के लिए कतार में लगे थे। इस क्षेत्र में गैस का एक वाहन 234 सिलिंडर लेकर पहुंचा।
पांडेखोला से गैस वितरण शुरू हुंआ। वहीं पर पूरे सिलिंडर समाप्त हो गए। गैस के इंतजार में सुबह से कतार में आइएसबीटी के पास खड़े लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान पुलिस के साथ लोगों की कहासुनी भी हुई।
वहीं लोअर माल में कर्नाटकखोला, खोल्टा आदि क्षेत्रों में गैस सिलिंडरों का वितरण नहीं हो सका। सिलिंडर नहीं मिलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।