{"_id":"57d6e8574f1c1b912cd477ef","slug":"anger-against-the-police-burst-former-student-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के खिलाफ फूटा पूर्व छात्र नेताओं का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के खिलाफ फूटा पूर्व छात्र नेताओं का गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 12 Sep 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ परदर्शन करते पूर्व छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसएसजे परिसर के पूर्व छात्र नेताओं ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिस कर्मियों को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग की है। चौघानपाटा में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस तानाशाही रवैया अपना रही है। उन्होंने मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों पर 24 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं होने पर बुधवार से एसएसजे परिसर अनिश्वितकाल के लिए बंद करने और चक्काजाम जैसी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
छात्र नेताओं का आरोप है कि शनिवार रात पुलिस कर्मियों ने नंदादेवी मेले के दौरान उनसे मारपीट और अभद्रता की। जिससे छात्र नेताओं में पुलिस के खिलाफ रोष पैदा हो गया है। सोमवार को छात्रों ने चौघानपाटा में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन कर विरोध जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि दोषी पुलिस कर्मियों पर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो वह लोग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को साथ लेकर स्कूल-कालेज बंद करने को बाध्य होंगे। बाद में छात्रों ने जिलाधिकारी को भी इस संबध में ज्ञापन दिया। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष अमित पांडे, उपाध्यक्ष हिमांशु कांडपाल, उपसचिव रजत मेहरा, कोषाध्यक्ष कल्पित रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, पालिका सभासद हेम तिवारी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भूपेंद्र भोज,संदीप सिंह जंगपांगी, अशोक कनवाल, संजय वाणी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, सुनील बिष्ट, अशोक सिंह, हिमांशु कांडपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन