फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Anganwadi center lock opened after eight years

Almora News: आठ साल बाद खुला गोदी में आंगनबाड़ी केंद्र का ताला

Sat, 05 Aug 2023 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 05 Aug 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi center lock opened after eight years
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। गोदी में आठ साल से बंद पड़ा आंगनबाड़ी केंद्र का भवन अमर उजाला की मुहिम से महज आठ दिन में ही खुल गया। केंद्र के खुलने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों व लोगों ने अमर उजाला का आभार जताया है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र गोदी में आठ साल से ताला लगा होने व बच्चों के बाहर आंगन में पढ़ने संबंधी खबर अमर उजाला ने 28 जुलाई व फिर 2 अगस्त के अंक में प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद ग्राम पंचायत की ओर से संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में शुक्रवार को बैठक बुलाई गई। बैठक में ताला लगाने वाले पूर्व प्रधान हीरा सिंह थापा भी मौजूद थे। उनका कहना था कि पूरा भुगतान न मिलने के कारण उन्होंने ताला लगाया है। बाद में अधिकारियों के समझाने पर वे मान गए और ताला खोलने को तैयार हो गए।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र का ताला खुलते ही तालियों की गड़गड़ाहट के बीच लोगों के चेहरे पर खुशी का भाव नजर आया। इस मौके पर मिठाई भी बांटी गई।
वहीं तहसीलदार विवेक राजौरी, बीडीओ दिलमणी जोशी,बीडीसी सदस्य चेतना नेगी, प्रधान गोविंदी देवी, उप प्रधान राधा नेगी, एडीओ पंचायत सुंदर लाल, ग्राम पंचायत अधिकारी मीना, वीडीओ गणेश गिरी, हीरा सिंह थापा, हेम चंद्र, अनुज तिवारी, दीपा त्रिपाठी व सरस्वती देवी सहित कई लोग मौजूद थे। आंगनबाड़ी केंद्र खोलो अभियान में हमारा मंच, हमारी बात ग्रुप, व्यापारी बंधुओं का मंच व चौखुटिया की आवाज की ओर से भी अलग से सहयोग दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed