फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   amrit milk yojana is started

आंगनबाड़ी के बच्चों को सप्ताह में दो दिन मिलेगा 100-़100 एमएल दूध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
amrit milk yojana is started
बच्चों को दूध पिलाकर आंचल अमृत योजना का शुभारंभ करते डीएम नितिन सिंह भदौरिया। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के संपूर्ण शारीरिक विकास एवं प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए जिले में भी मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना का शुभारंभ हो गया। सोमवार को जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को दूध पिलाकर इसका शुभारंभ किया। योजना के तहत तीन से छह साल तक के बच्चों को सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार 100-100 एमएल दूध दिया जाएगा।
विज्ञापन

शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि बचपन में पौष्टिक आहार उपलब्ध हुआ तो बच्चे जीवन भर तंदुरुस्त रहेंगे। बच्चों की सेहत के लिए संचालित इस योजना से बच्चों को सम्पूर्ण शारीरिक विकास में मदद मिलेगी। उन्होंने डेयरी और बाल विकास विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना का पूरी जिम्मेदारी के साथ क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को न्याय पंचायत स्तर पर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में दिए जा रहे पौष्टिक आहार वितरण की स्वयं निगरानी करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल ने कहा कि डेयरी और बाल विकास के माध्यम से संचालित योजना से कुपोषण की समस्या भी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेयरी विकास के सहायक निदेशक सुनील अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से छह साल तक के सभी बच्चों को प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को 100 एमएल दूध दिया जाएगा। इस अवसर पर दुग्ध संघ प्रबंधक एलएम जोशी, डीपीओ संजय गौरव, सहायक परियोजना निदेशक मनविंदर कौर, पूरन कार्की, देवेंद्र कांडपाल, राजेंद्र कांडपाल समेत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद थीं। संचालन दुग्ध संघ के प्रभारी एमआईएस अरुण नगरकोटी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed