फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   amits name recorded in india book of records

सिक्के जमा करने के शौक ने अमित को दिलाया इंडिया बुक आफ रिकार्ड में स्थान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
amits name recorded in india book of records
संयुक्त मजिस्ट्रेट और प्राचार्य के साथ अमित बेलवाल। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चौबटिया निवासी अमित बेलवाल को सिक्के जमा करने के शौक ने इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में स्थान दिला दिया। दो साल पहले उन्हें सिक्के जमा करने का शौक हुआ। वर्तमान में उनके पास 15 सौ से अधिक सिक्कों का संग्रह है। जिसमें आजादी से पहले और ईस्ट इंडिया कंपनी के सिक्के भी शामिल हैं। अमित यहां पीजी कॉलेज में बीकॉम पांचवीं सेमेस्टर के छात्र हैं। गत दिनों संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र भंडारी और प्राचार्य पीके पाठक भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं।
विज्ञापन

अमित बेलवाल यहां चौबटिया निवासी एलआईसी बीमा एजेंट विनोद चंद्र बेलवाल के पुत्र हैं उनकी माता दीपा बेलवाल गृहणी हैं। अमित ने बताया कि पिछले साल वह दिल्ली में एक सिक्के की प्रदर्शनी में गए थे। तब उन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड के बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन

घर आकर इसके बारे में उन्होंने विस्तार से जानकारी ली। 25 जून 2019 को उन्होंने इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज कराने को फार्म भरा और लगभग ढाई माह बाद उनका नाम रिकार्ड में दर्ज हो गया। 13 अगस्त को उनके पास इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड का सर्टिफिकेट, मेडल, पैन और अन्य सामग्री फरीदाबाद हरियाणा से डाक द्वारा आई। उन्होंने बताया कि उनके पांस 15 सौ से अधिक सिक्कों का संग्रह है। इसके अलावा 90 विदेशी सिक्के भी हैं जो अमेरिका, आस्ट्रेलिया, चीन, नेपाल, फ्रांस, भूटान, जर्मनी सहित अलग-अलग देशों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed