फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ambedkar remembers the work done on the 128th birth anniversary of the rise of society

आंबेडकर ने समाज के उत्थान को किया काम 128 वीं जयंती पर किए गए याद

Mon, 15 Apr 2019 12:01 AM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Mon, 15 Apr 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar remembers the work done on the 128th birth anniversary of the rise of society
कांग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में डा. अंबेडकर की जयंती मनाते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को 128वीं जयंती पर याद किया गया और पुष्पांजलि अर्पित की गई।  कांग्रेस कार्यालय में हुए कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने डॉ. अंबेडकर को विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक बताया। उन्होंने कहा कि बौद्ध आंदोलन से प्रेरित होकर डॉ. आंबेडकर ने सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया। पूर्व विधायक मनोज तिवारी और जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने भी विचार रखे। इस मौके पर नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, संजय दुर्गापाल, राधा बिष्ट, आनंद बगडवाल, परितोष जोशी, अमित बिष्ट, हेम तिवारी, मनोज वर्मा, हिमांशु मेहता, किरन साह, मंजू कांडपाल, दीपांशु पांडे, राजीव कर्नाटक आदि मौजूद थे। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आंबेडकर को याद कर मिष्ठान वितरण किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल और संचालन कैलाश गुरुरानी ने किया। अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन राम आर्य, मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन लाल टम्टा, रमेश मेर, रमेश लाल, दीप्ति सोनकर, सभासद पूनम वालीवाल, कंचन कुमार, दीपक पांडे, पीयूष कुमार, सुरेश आर्या, चंदन कुमार, जीवन आर्या आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
शोषितों और वंचितों के थे सच्चे हितैषी भिकियासैंण। शिल्पकार सेवा समिति भिकियासैंण की ओर से शिल्पकार भवन में डॉ. आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि अधिवक्ता बसंत कुमार ने कहा बाबा साहेब द्वारा देश के लिए बनाए गए संविधान को सभी ने स्वीकार किया है। विशिष्ट अतिथि डॉ. नवीन ने कहा भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में बाबा साहेब ने समानता, स्वतंत्रता, समान काम का समान वेतन, महिलाओं को मातृत्व अवकाश प्रदान करने की वकालत की। अध्यक्षता मोहन कोली ने की। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष धनीराम टम्टा, दीवानी राम, भगीरथ चौधरी, गौरीशंकर, एसआर चंद्रा, मोहन राम, भोले शंकर, हरीराम आर्या, देवेंद्र कुमार, भुवन चंद्र, गोविंद राम आदि मौजूद थे। संचालन बीआर कोहली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed