फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora was illuminated by lights from village to city

दीपावली में गांव से लेकर शहर तक रोशनी से जगमग हुआ अल्मोड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Almora was illuminated by lights from village to city
दीपावली की रात अल्मोड़ा नगर में भव्य रोशनी के बीच आतिशबाजी का दृश्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सोमवार को दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजन किया गया। लोगों ने घरों में पाली हुई गाय का टीका किया और उसे फूलों की माला पहनाई। इससे पहले बीते रविवार को दीपावली पर्व जिले में सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया गया। रविवार सुबह भी लोगों ने जमकर खरीदारी की और शाम को लक्ष्मी पूजन किया। बाजार में शाम तक चहल-पहल रही।
विज्ञापन

देर शाम लोगों ने घरों में पकवान बनाए और गन्ने से तैयार मां लक्ष्मी की आराधना की। भोग लगाने के बाद सभी ने परिवार के साथ मिलकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान लोगों ने अपने घर और मार्ग में पर्याप्त उजाला किया। देर रात तक पूरे शहर में रोशनी और आतिशबाजी का शानदार नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा के दिन लोगों ने गाय के लिए पकवान तैयार किए और फूलों की माला पहनाकर गाय को टीका लगाया। इसके बाद लोगों ने पड़ोस में और रिश्तेदारों के यहां जाकर दीपावली की बधाई दी और एक दूसरे को मिष्ठान और उपहार वितरण किया। इससे पहले दीपावली पर्व पर रविवार को लोगों ने घर के मंदिर को सजाया और गन्ने से मां की मूर्ति का निर्माण किया। शाम को मां लक्ष्मी का आह्वान किया। उसके बाद सभी ने मिलकर एक दूसरे को दीपावली की बधाई दी और देर रात तक आतिशबाजी का आनंद लिया। हालांकि आतिशबाजी पिछले सालों की अपेक्षा काफी कम हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed