फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora Warriors register thrilling win, beat NTD Smashers by 3 wickets

Almora News: अल्मोड़ा वॉरियर्स की रोमांचक जीत, एनटीडी स्मैशर्स को 3 विकेट से हराया

Fri, 10 Jul 2026 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 10 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Almora Warriors register thrilling win, beat NTD Smashers by 3 wickets
अल्मोड़ा। एनटीडी प्रीमियर लीग 2026 में एनटीडी मैदान में खेले गए रोमांचक मुकाबले में अल्मोड़ा वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एनटीडी स्मैशर्स को 3 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में बाजी अल्मोड़ा वॉरियर्स के हाथ लगी।
विज्ञापन

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए एनटीडी स्मैशर्स ने निर्धारित 10 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए। टीम के लिए करण शैल्य ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 46 रन बनाए। उनकी पारी में 5 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। अंतिम ओवरों में रक्षित तिवारी ने केवल 4 गेंदों में 13 रन बनाकर टीम का स्कोर 99 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। 100 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्मोड़ा वॉरियर्स की शुरुआत बेहद दमदार रही। सलामी बल्लेबाज सागर रावत ने मात्र 19 गेंदों में 54 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 8 छक्के और 1 चौका शामिल था। पंकज एस बिष्ट ने भी 16 गेंदों में 32 रन बनाकर जीत की नींव मजबूत की। एनटीडी स्मैशर्स की ओर से कमल खोलिया ने 2 विकेट और भुवन तिवारी ने 1 विकेट लिया, लेकिन उनकी कोशिश जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं रही। अल्मोड़ा वॉरियर्स ने 7.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में अंपायर की भूमिका मनीष कांडपाल और लोकेश रावत ने निभाई। इस जीत के साथ अल्मोड़ा वॉरियर्स ने अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed