{"_id":"0c37bbbbd5f8f618a583332376cdbbcd","slug":"almora-vihaan-team-won-in-ramnagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विहान संस्था को प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विहान संस्था को प्रथम स्थान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 16 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने रामनगर में प्रगतिशील सांस्कृतिक एवं पर्वतीय समिति की ओर से हुई सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दल का यहां लौटने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
छब्बीस सदस्यीय दल ने प्रतियोगिता की झांकी स्पर्धा में देवीधूरा का पाषाण युद्ध (बग्वाल), लोकनृत्य में ऋतुरैड़ (बसंत), लोकगाथा में भाना गंगनाथ की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने विलुप्त हो रही सांस्कृतिक, लोकगाथाओं, रीति-रिवाजों की जीवंत प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
संस्था के अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट को सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक, भावना नगदली को सर्वश्रेष्ठ सहनायिका और सर्वश्रेष्ठ परिकल्पना और निर्देशन, प्रकाश सनवाल को सर्वश्रेष्ठ संगीत, जावेद सुहेल को सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा का पुरस्कार मिला। देवीधूरा बग्वाल झांकी को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
कलाकारों के दल में नरेश बिष्ट, ममता भट्ट, शेखर कुमार, आरती बिष्ट, किरन भारती, कमल जोशी, उमाशंकर, मोहित पांडे, तनुजा अवस्थी, दीक्षा पाठक, कृष्णा तिवारी, पवन तिवारी, संजय तिवारी, आकांक्षा भट्ट, संतोष रुडिय़ाल, शेखर सिजवाली, प्रदीप चंद्र, अरशद खान, संतोष कुमार, गीतांजलि भट्ट, मीनाक्षी साह, विजय उप्रेती आदि शामिल थे।