फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora traditional musical instrument

पहाड़ों में कभी खूब बजता था नागफणी और भोंकर

Sat, 17 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 17 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Almora traditional musical instrument
अल्मोड़ा के पारंपरिक वाद्य यंत्र - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। उत्तराखंड समेत पर्वतीय जिलों में लोक वाद्ययंत्रों की जगह अब आधुनिक वाद्ययंत्र लेने लगे हैं। सरल, हल्के और डिजिटल होने के कारण आधुनिक वाद्ययंत्रों को ज्यादा प्रयोग में लाया जाने लगा है। पहले पहाड़ में हर जगह दिखने वाले लोक वाद्ययंत्र रणसिंह, कांसे की थाली, तुरही, डौंर, दमाऊं अब बहुत कम दिखाई देते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में पहले आम तौर पर प्रयोग होने वाली नागफणी, भौंकर आदि लोकवाद्य यंत्र तो विलुप्त सा हो गया है। 

विज्ञापन


   लोककला की विविध विधाओं ने ही हमारे जीवन की मर्यादा निर्धारित की है। वर्तमान में लोक संस्कृति हो या फिर लोक वाद्य या लोक कला, ये सभी चीजें अपनी अंतिम सांसे गिन रही हैं। पहाड़ से विलुप्त हो रहे लोकवाद्य यंत्रों के बारे में रंगकर्मी जुगल किशोर पेटशाली बताते  हैं कि लोक वाद्य कभी हमारे पहाड़ की जीवन शैली का अंग हुआ करता था। लेकिन धीरे धीरे इन वाद्ययंत्रों का प्रयोग करने वाले कलाकारों का मोह इससे छूटता गया।
विज्ञापन


इसका प्रमुख कारण वादकों के परिवार में रोजी रोटी का संकट होना था। सरकारों ने लोकविधाओं, लोक कलाकारों, लोक वाद्यों को आगे बढ़ाने, उन्हें संरक्षित करने को प्रयास नहीं किया। नतीजतन कलाकार अपनी विधाओं और कला से दूर होते चले गए। वहीं आधुनिक समय डिजीटलाइजेशन होने के कारण भी लोकवाद्य पर ग्रहण सा लग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मांगलिक कार्यों और मेलों आदि अवसरों पर बजाई जाने वाली नागफणी तांबे और पीतल की तुरही नुमा लोक वाद्य है। तुरही का आगे का हिस्सा खुला और चौड़ा होता है, जबकि नागफणी का आगे का हिस्सा या मुंह नाग या सांप के मुंह की तरह का बना होता है।

इसी के कारण इसे नागफणी कहते हैं। कम प्रचलित होने के कारण भी यह मांगलिक कार्यों पर प्रयोग होती रही है। अल्मोड़ा के बाड़ेछीना गांव निवासी रामनाथ गोस्वामी इस वाद्य को बखूबी बजाया करते थे। वृद्धावस्था के कारण अब वह नागफणी को बहुत कम बजाया करते हैं। 

भोंकर तांबे का बना हुआ तुरही की तरह का लोक वाद्य है। इसकी लंबाई चार से पांच फीट तक होती है। ज्यों-ज्यों इसकी लंबाई बढ़ते जाती है आगे की ओर यह और अधिक चौड़ा होते जाता है। भोंकर बजाते समय लोक वादक पहले इसका मुंह जमीन की ओर करके फूंक मारता है।


इसके बाद लोक वादक इसका मुंह झटके से ऊपर की ओर उठाकर जोर से फूंक मारता है। आम जनमानस में इसे भोंपू नाम से भी जाना जाता है। कुमाऊं के प्राचीन मंदिरों में भोंकर आज भी जोड़े में रखे हुए मिलते हैं। जिन्हें सुबह शाम आरती के वक्त बजाया जाता है। यह लोक वाद्य विशेष धार्मिक पूजन और देव पूजन के अवसरों पर प्रयोग में लाया जाता है। गढ़वाल में तो इसे भंकोर नाम से जाना जाता है। वर्तमान में यह लोक वाद्य भी लगभग विलुप्त सा हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed