फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora To Shrinagar Roadways Bus Service

सात साल से बंद रोडवेज की श्रीनगर सेवा फिर से हुई शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Almora To Shrinagar Roadways Bus Service
अल्मोड़ा। रोडवेज डिपो अल्मोड़ा की सात साल से बंद अल्मोड़ा-श्रीनगर सेवा का संचालन मंगलवार से दोबारा शुरू हो गया है। इस बस सेवा के संचालन से कुमाऊं और गढ़वाल दोनों मंडल के लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो ने सात साल पहले अल्मोड़ा से श्रीनगर (गढ़वाल) के लिए बस सेवा शुरू की थी। लेकिन कुछ ही समय बाद यह सेवा बंद हो गई थी। कुमाऊं से काफी संख्या में लोग तमाम कामों से श्रीनगर जाते रहते हैं।
विज्ञापन

अल्मोड़ा से श्रीनगर के लिए एकमात्र रोडवेज की बस सेवा बंद होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा था। लोगों की समस्याओं को देखते हुए रोडवेज ने बंद रोडवेज की अल्मोड़ा-श्रीनगर सेवा को मंगलवार से फिर से शुरू कर दिया है। माल रोड स्थित रोडवेज स्टेशन से बस सुबह छह बजे श्रीनगर को रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बस बग्वालीपोखर, गनाई, द्वाराहाट, नयालचौड़ी, गैरसैंण, कर्णप्रयाग होकर श्रीनगर पहुंचेगी। वहां से दूसरे दिन बुधवार को अल्मोड़ा के लिए प्रस्थान करेगी।
श्रीनगर बस के संचालन शुरू होने से जहां रोडवेज की आय में वृद्धि होगी वहीं अल्मोड़ा समेत अन्य इलाकों के लोगों को श्रीनगर आने-जाने के लिए अब परेशानियों से नहीं जूझना पड़ेगा।
इधर रोडवेज के प्रभारी स्टेशन इंचार्ज उमेश भट्ट ने बताया कि रोडवेज की श्रीनगर बस सेवा का संचालन लंबे समय से बंद था। यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए सेवा संचालित कर दी है। उम्मीद है कि यात्रियों को इस सेवा का लाभ मिलेगा।
केमू की 34 बसों के पहिए थमे रहे
अल्मोड़ा। मंगलवार को कुमाऊं मोटरर्स ऑनर्स यूनियन (केमू) की 34 और रोडवेज की 12 बसों का संचालन ठप रहा। केमू स्टेशन अल्मोड़ा से 44 बसों का संचालन होता है।
केमू की तीन बसें हल्द्वानी, तीन बसें अल्मोड़ा-बागेश्वर वाया ताकुला, दो बसें अल्मोड़ा-बागेश्वर वाया गरुड़, मिर्थी, पिथौरागढ़ की सेवाएं संचालित हुईं। 34 सेवाएं ठप रहीं।

रोडवेज की अल्मोड़ा-गुरुग्राम की बस रुद्रपुर, चंडीगढ़ की बस जसपुर, अल्मोड़ा-देहरादून की बस जसपुर, अल्मोड़ा-हरिद्वार की बस जसपुर, अल्मोड़ा-लमगड़ा-दिल्ली की बस रुद्रपुर तक गई। चार अन्य बसें चलीं। 12 बसों के पहिए थमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed