फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora teachers and staff will march to Delhi on 25th to restore old pension.

Almora News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए 25 को दिल्ली कूच करेंगे अल्मोड़ा के शिक्षक और कार्मिक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Almora teachers and staff will march to Delhi on 25th to restore old pension.
अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) की ऑनलाइन हुई बैठक में पुरानी पेंशन बहाली के लिए 25 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई। तय हुआ कि सभी विभागों के कर्मचारी और शिक्षक रैली में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

एनएमओपीएस के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राजू मेहरा ने कहा कि संघर्ष के लिए सभी को एकरूपता अपनानी होगी। ब्लॉक, जिला, मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी को सांगठनिक तौर पर एक दूसरे का सहयोग करते हुए संगठन की मजबूती के लिए काम करना होगा। प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेंद्र पाठक ने कहा कि सभी शिक्षक कर्मचारी अब उग्र आंदोलन करेंगे, जिससे पुरानी पेंशन की बहाली हो सके।
विज्ञापन

जिला मंत्री भोपाल चिलवाल ने कहा कि सभी ब्लॉकों में जन जागरूकता अभियान चलाया जाए। सभी ब्लाकों का आपस में सांमजस्य होना बहुत जरूरी है। जिलाध्यक्ष गणेश भंडारी ने कहा कि 14 नवंबर को शाम 5:30 बजे से जिला अल्मोड़ा की बैठक होगी। जिला संरक्षक डॉ. मनोज कुमार जोशी ने कहा कि 2026-27 का वर्ष उत्तराखंड के आंदोलन के लिए निर्णायक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में चौखुटिया अध्यक्ष जीवन मेहरा, ललित पांडे, द्वाराहाट अध्यक्ष मोहन जोशी, मंत्री नंदावल्लभ मैनाली, ताड़ीखेत से मनोज पाठक ,स्याल्दे से महिला विंग की जिला सचिव शांति जुयाल, अध्यक्ष गोपाल रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed