{"_id":"1a12b8e94753cdf909ada518a4e6894b","slug":"almora-take-in-a-thousand-led-lamp-post-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में लगेंगे एक हजार एलईडी लैंपपोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में लगेंगे एक हजार एलईडी लैंपपोस्ट
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका क्षेत्र अब जल्द ही एलईडी लाइट से रोशन होगा। नगर की प्रमुख सड़कों और मोहल्लों के संपर्क मार्गों में 50 लाख की लागत से 1000 लैंप पोस्ट स्थापित होंगे। वर्तमान में बिजली का बिल साल भर में करीब एक करोड़ रुपये आ रहा है। एलईडी लग जाने से जहां बिजली की खपत आधी से भी कम होगी वहीं बिल भी काफी कम आएगा।
विज्ञापन
पालिका क्षेत्र में रोशनी के लिए सड़कों के किनारे और मोहल्लों में लगे पोलों में अब तक सोडियम लैंप, बल्ब और कुछ स्थानों में सीएफएल लाइटें लगाई गई हैं। इसमें काफी बिजली खर्च होती है। बिजली के बिल चुकाने में ही काफी बजट खर्च होता है। पालिका ने बिजली बचाने के साथ ही बिल में कटौती के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 25 से लेकर 75 वॉट के एलईडी लैंप पोस्ट स्थापित किए जाएंगे। पालिका परिषद ने करीब 50 लाख की लागत से 1000 लाइट लगाने का निर्णय लिया है। पालिका परिषद से मिली जानकारी के मुताबिक इस समय बिजली का बिल करीब नौ लाख रुपये प्रति माह आ रहा है।
विज्ञापन
एलईडी लाइट लग जाने से बिल करीब आधा हो जाने की उम्मीद है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने बताया कि एलईडी लाइट्स पालिका परिषद कार्यालय में पहुंच चुकी हैं। नगर के कुछ स्थानों पर इन्हें स्थापित करने का काम शुरू हो गया है।
पांडेखोला से करबला, करबला से मकीड़ी, एलआर साह रोड से एनटीडी, मुख्य बाजार समेत मोहल्लों के प्रमुख मार्गों में पहले से लगे पोलों में एलईडी लैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नगर के सभी मार्गों में रात के समय लाइट की समुचित व्यवस्था की जाएगी ताकि लोगों को परेशानी नहीं हो।