फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora Ready to Welcome 31st

थर्टी फर्स्ट के जश्न के लिए अल्मोड़ा तैयार, होटलों में 40 फीसदी हुई बुकिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Almora Ready to Welcome 31st
अल्मोड़ा में थर्टी फर्स्ट पर इस तरह से होटलों में लोगों के लिए तैयार होगा पहाड़ी भोजन। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। वर्षांत और नए साल के जश्न के लिए जिले के होटल पूरी तरह तैयार हैं। होटलों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। 31 दिसंबर के लिए जिले के होटलों में 40 प्रतिशत ऑनलाइन बुकिंग हो चुकी है। सोमवार से ऑनलाइन बुकिंग में तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा और इसके आसपास के पर्यटक स्थलों में हर साल बाहरी स्थानों से पर्यटक नये साल का जश्न मनाने आते हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन सिंह अधिकारी के मुताबिक जिले के होटलों में करीब 40 फीसदी ऑनलाइन बुकिंग हो चुकी है। दिल्ली, बंगाल और उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक पर्यटक अल्मोड़ा आते हैं। इसके साथ ही नगर और आसपास के प्रवासी भी अब नये साल का जश्न घर पर मनाना पसंद कर रहे हैं। कुछ लोग लौट आए हैं और कुछ इस हफ्ते आएंगे। कोरोना के कारण होटल उद्योग को काफी नुकसान हुआ था। इस बार जुलाई के बाद स्थितियां कुछ ठीक हुईं। होटल कारोबारियों को 2022 से काफी उम्मीदें हैं। वहीं, कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन से आशंकित भी हैं। कोरोना के दिशानिर्देशों के पालन का होटल मालिक पूरा दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्रिसमस ने बेहतर कारोबार की उम्मीद जगाई
अल्मोड़ा। होटल एसोसिएशन के मुताबिक क्रिसमस पर नगर के होटलों में कारोबार अच्छा रहा। इससे 31 दिसंबर पर भी पर्यटकों की आमद से होटल व्यवसाय अच्छा होने की उम्मीद जगी है। बताया गया है कि बाहरी स्थानों से आने वाले पर्यटक एक दो दिन पहले ही यहां पहुंच जाते हैं। जिससे स्थानीय स्तर पर भी कारोबार अच्छा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटलों में सैलानी लेंगे पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ
अल्मोड़ा। बाहरी स्थानों से आने वाले पर्यटक पर्यटन स्थलों पर पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ ले सकेंगे। होटलों में भी पहाड़ी व्यंजन पर्यटकों को परोसे जाएंगे। होटल एसोसिएशन के मुताबिक होटलों में पर्यटकों के लिए मडुवे की रोटी, भट की चुड़कानी, गडेरी की सब्जी, गहत की दाल समेत तमाम तरह के पहाड़ी व्यंजन परोसे जाएंगे।

सैलानियों के बजट के अनुसार मिलेंगी सुविधाएं
अल्मोड़ा। होटलों में सैलानियों की जेब की मुताबिक कमरे उपलब्ध है। सैलानियों के बजट के अनुसार ही होटलों में खाने को मीनू भी उपलब्ध है। बाहर से आने वाले पर्यटक कम बजट में भी 31 दिसंबर का पूरा लुत्फ ले सकते हैं।

अल्मोड़ा में थर्टी फर्स्ट के लिए सजाया गया एक होटल।

अल्मोड़ा में थर्टी फर्स्ट के लिए सजाया गया एक होटल।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed