फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora Players and Victoria won the matches

अल्मोड़ा प्लेयर्स और विक्टोरिया ने मैच जीते

Mon, 17 Dec 2018 11:12 PM IST
nazim nazim अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: nazim nazim Updated Mon, 17 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
Almora Players and Victoria won the matches
अल्मोड़ा स्टेडियम में क्रिकेट मैच का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
 विक्टोरिया क्लब की पहल पर स्थानीय स्टेडियम में आयोजित विक्टोरिया प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। सोमवार को खेले गए मैचों में अल्मोड़ा प्लेयर्स और विक्टोरिया ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


पहला मुकाबला अल्मोड़ा प्लेयर्स और तव एकेडमी के मध्य हुआ। बल्लेबाजी करने उतरी तव एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में 146 रन बनाए। जिसमें धीरज ने सर्वाधिक 36 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्मोड़ा प्लेयर्स ने 18.3 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर मैच जीत लिया। विजयी टीम की ओर से नाजिम अहमद ने 44 रन बनाए। प्रतियोगिता में अल्मोड़ा प्लेयर्स की यह लगातार चौथी जीत है। 
विज्ञापन


दूसरा मैच विक्टोरिया और मेहरा स्पोर्ट्स की टीम के बीच हुआ। टॉस जीतकर मेहरा स्पोर्ट्स ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 135 रन बनाए। जवाब में विक्टोरिया की टीम ने 18.5 ओवर में 136 रन बनाकर मैच जीत लिया। विक्टोरिया की ओर से मौलिक ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। मंगलवार 18 दिसंबर को पहला मैच स्वराज स्पार्टन और तव एकेडमी, दूसरा मुकाबला विक्टोरिया और राइजिंग स्टार की टीम के मध्य होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed