{"_id":"fc8a85ff514bcb4adbb8fc1d6c18957d","slug":"almora-patwari-recruitment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारी की भर्ती प्रक्रिया में 487 अभ्यर्थी हुए शामिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवारी की भर्ती प्रक्रिया में 487 अभ्यर्थी हुए शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 16 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) की भर्ती प्रक्रिया जारी है। दूसरे दिन 638 अभ्यर्थियों में से 487 अभ्यर्थी भर्ती में शामिल हुए।
विज्ञापन
दूसरे दिन दक्षता परीक्षा के लिए 638 अभ्यर्थी बुलाए गए थे। इनमें से 487 अभ्यर्थी शामिल हुए। 151 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दौड़ में 381 पुरुष और 106 महिला अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र ने बताया कि पुरुष अभ्यर्थियों को एक साथ दौड़ाने का निर्णय लिया गया है। इससे जहां समय की बचत होगी वहीं यातायात व्यवस्था भी व्यवस्थित रहेगी। उन्होंने बताया कि लोअर मालरोड में प्रात: 11 बजे से एक बजे तक यातायात रोका गया था। उसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारू हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों से अधिक किराया वसूलने की शिकायत मिलेगी तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी को अधिक किराया वसूलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन