फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora Palika Collects User Charge through Women Self Help Groups

अल्मोड़ा में यूजर चार्ज वसूलेंगी महिलाएं, खुलेंगें रोजगार के द्वार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Almora Palika Collects User Charge through Women Self Help Groups
अल्मोड़ा के नगर पालिका सभागार में बोर्ड बैठक में मौजूद सभासद। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अब अल्मोड़ा में महिलाएं नगर पालिका क्षेत्र में यूजर चार्ज वसूलेंगी। यह उनके रोजगार का जरिया बनेगा। नगर पालिका ने बोर्ड बैठक में यह अनूठा निर्णय लिया गया है। पालिका यूजर चार्ज का वसूली का 25 प्रतिशत महिलाओं को देगी, जिससे उनके लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर पालिका की बोर्ड बैठक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सभासदों ने अपने वार्ड की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक में बिजली, सफाई, अतिक्रमण के मुद्दे छाए रहे। पालिकाध्यक्ष जोशी ने अधिकारियों को इस समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द इनके समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब पालिका ने नगर में स्वच्छता यूजर चार्ज वसूलने की जिम्मेदारी महिला स्वयं सहायता समूहों को देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

ईओ भरत त्रिपाठी के मुताबिक यूजर चार्ज वसूलने में महिला समूहों की मदद ली जाएगी। इसके बदले में महिलाओं को कलेक्शन की 25 प्रतिशत धनराशि मेहनताने के रूप में दी जाएगी। इससे उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। वहीं महिलाएं यूजर चार्ज वसूलने के अलावा लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रोत्साहित भी करेंगी। बैठक में हेम चंद्र तिवारी, मनोज जोशी, अमित साह, सौरभ वर्मा, दीपक वर्मा, विजय पांडे, दीपा साह, रेखा अल्मिया, आशा रावत, तन्नुम बी, सचिन आर्या, जगमोहन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने प्रस्तावों पर कार्रवाई न होने पर सभासदों ने काटा हंगामा
अल्मोड़ा। नगर पालिका की बोर्ड बैठक हंगामेदार रही। सभासदों ने पूर्व में हुई बैठकों के प्रस्तावों पर कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। कहा बोर्ड बैठक में हर बार उनसे प्रस्ताव मांगे जाते हैं लेकिन उन पर पालिका कार्रवाई नहीं करती। चैंबरों को ठीक नहीं किया जा रहा है। नालियां चोक हैं और गंदा पानी रास्तों व सड़कों पर बह रहा है। ऐसे में नगर के लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं सभासदों ने नगर के ट्रंचिंग ग्राउंड में सालों से डंप कूड़े का निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई। कहा ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े का निस्तारण नहीं हो रहा। इसके आसपास सड़क पर कूड़ा बिखरा है, जिससे उठने वाली दुर्गंध से यात्रियों के साथ ही आसपास के लोगों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। बावजूद इसके पालिका इसे गंभीरता से नहीं ले रही। संवाद

अतिक्रमण के खिलाफ गरजे सभासद
अल्मोड़ा। सभासदों ने नगर में हो रहे अतिक्रमण का मामला प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा रास्तों व नगर की सड़कों पर धड़ल्ले से अतिक्रमण हो रहा है। नालियां पाटकर उसके ऊपर अवैध निर्माण किया जा रहा है। लेकिन पालिका चुप है। जबकि कई बार वे अतिक्रमण हटाने में गंभीरता दिखाने की मांग कर चुके हैं। मामले की गंभीरता को समझते हुए पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। संवाद

अल्मोड़ा के नगरपालिका सभागार में मौजूद मंचासीन नगर पालिकाध्यक्ष पीसी जोशी व ईओ भरत त्रिपाठी। सं

अल्मोड़ा के नगरपालिका सभागार में मौजूद मंचासीन नगर पालिकाध्यक्ष पीसी जोशी व ईओ भरत त्रिपाठी। सं- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed