फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora News: Still refusing to accept the minor who died in the Binsar Sanctuary as a fire watcher

Almora: नाबालिग को फायर वॉचर मानने से अब भी इंकार, वन विभाग ने पहचानने से किया मना...पर पिता को मिलेगा रोजगार

Tue, 18 Jun 2024 11:58 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 18 Jun 2024 11:58 AM IST
सार

अल्मोड़ा के बिनसर में वनाग्नि की घटना को चार दिन बीत गए, लेकिन अब भी नाबालिग फॉयर वॉचर को लेकर उलझी गुत्थी नहीं सुलझ सकी है।

विज्ञापन
Almora News: Still refusing to accept the minor who died in the Binsar Sanctuary as a fire watcher
नाबालिग को फायर वॉचर मानने से अब भी इंकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा के बिनसर में वनाग्नि की घटना को चार दिन बीत गए, लेकिन अब भी नाबालिग फॉयर वॉचर को लेकर उलझी गुत्थी नहीं सुलझ सकी है। कैबिनेट मंत्री के प्रभावित परिजनों से मिलने के बाद भी इस मामले में कोई हल नहीं निकल सका। वन विभाग अब भी उसे अपना कर्मी मानने से इनकार कर रहा है। वन विभाग का साफ तौर पर कहना है कि मृतक नाबालिग उसके दस्तावेजों में फॉयर वॉचर नहीं है लेकिन उसके पिता को रोजगार देगा।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Almora: 20 साल तक मेरे पति ने...रोने लगी महिला, बोली- मेरे घर का सहारा चला गया, अब जंगल नहीं जाएंगे मेरे बच्चे

विज्ञापन

बिनसर अभयारण्य में बृहस्पतिवार को चार वन कर्मियों की वनाग्नि की चपेट में आने से मौत हो गई थी, इसमें भेटूली निवासी 17 वर्षीय करन भी शामिल था। परिजनों का कहना था कि वन विभाग ने उसे फॉयर वॉचर के रूप में तैनाती दी थी लेकिन विभाग ने उसे अपना कर्मी मानने से इनकार कर दिया। सोमवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या मृतक के परिजनों से मिलने पहुंची तो उन्होंने उनके सामने यह मामला रखा। अब भी विभाग का साफ तौर पर कहना है कि नाबालिग के फॉयर वॉचर की नियुक्ति संबंधी कोई दस्तावेज उसके पास मौजूद नहीं है। वहीं, विभाग यह भी कह रहा है कि मृतक के पिता को विभाग में रोजगार मिलेगा। यह किस तरह का रोजगार होगा, इसका स्पष्ट जवाब किसी के पास नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक नाबालिग फायर वॉचर नहीं था। इससे संबंधित कोई दस्तावेज विभाग के पास मौजूद नहीं है। मृतक के पिता को विभाग रोजगार देगा।

-हेम चंद्र गहतोड़ी, डीएफओ, सिविल सोयम, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed