{"_id":"6827864f62c8e43c9c09f387","slug":"almora-medical-college-lacks-faculty-almora-news-c-232-1-shld1003-128191-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सिर्फ 25 फीसदी फैकल्टी पर टिका है निश्चेतक विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सिर्फ 25 फीसदी फैकल्टी पर टिका है निश्चेतक विभाग
Sat, 17 May 2025 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 17 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के एनेस्थीसिया विभाग में फैकल्टी का अभाव है। यह विभाग महज 25 प्रतिशत फैकल्टी पर टिका है। इससे सर्जरी में दिक्कतें हो रही हैं। 2022 में अस्तित्व में आए कॉलेज में अभी तक फैकल्टी डॉक्टरों के पूरे पद नहीं भर सके। इससे यहां की व्यवस्थाएं लड़खड़ा रही हैं।
निश्चेतक विभाग में कुल 12 फैकल्टी स्वीकृत है, लेकिन वर्तमान में मात्र तीन फैकल्टी ही तैनात है। निश्चेतक विभाग में यहां एक प्रोफेसर, चार एसोसिएट प्रोफेसरों, सात असिस्टेंट प्रोफेसरों पद स्वीकृत हैं, जबकि फैकल्टी एक प्रोफेसर, एक एसोसिएट प्रोफेसर, एक असिस्टेंट प्रोफेसर की तैनाती हो पाई है। पांच सीनियर रेजिडेंट तैनात है, जो किसी तरह व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटे हैं।