फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora: man opened fire on his neighbours with licensed gun, causing panic injuring three people in Dhaulchhin

Almora: धौलछीना में एक व्यक्ति ने पड़ोसियों पर लाइसेंसी बंदूक से झोंका फायर, मची अफरा-तफरी, तीन लोग घायल

Sun, 01 Mar 2026 03:43 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 01 Mar 2026 03:43 PM IST
सार

अर्जुन सिंह पड़ोस के मकान में छत डालने के लिए मिस्त्री को लेकर गए हुए थे। वह मिस्त्री को छत दिखाकर जैसे ही वापस सड़क पर पहुंचे तो उन्हें पड़ोसी राजू नेगी गाली-गलौज करने लगा। वह घर से बंदूक लेकर आया और उनकी तरफ फायर झोंक दिया।

विज्ञापन
Almora: man opened fire on his neighbours with licensed gun, causing panic injuring three people in Dhaulchhin
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलछीना थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पड़ोसियों पर लाइसेंसी बंदूक से फायर झोंक दिया। घटना में तीन लोग घायल हो गए। आरोपी ने सार्वजनिक स्थान पर लाइसेंसी बंदूक से फायर किया। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त कारतूस और खोखा बरामद किया है।

विज्ञापन


थाना धौलछीना के ग्राम पंचायत मंगलता में अर्जुन सिंह पड़ोस के मकान में छत डालने के लिए मिस्त्री को लेकर गए हुए थे। वह मिस्त्री को छत दिखाकर जैसे ही वापस सड़क पर पहुंचे तो उन्हें पड़ोसी राजू (55) उर्फ राजेंद्र सिंह नेगी गाली-गलौज करने लगा। तभी अर्जुन की पत्नी दीपा देवी और लड़का मनजीत सिंह मौके पर पहुंचे। उसे गाली-गलौज करने से मना करते हुए समझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन वह नहीं माना। वह घर से बंदूक लेकर आया और उनकी तरफ फायर झोंक दिया। घटना में अर्जुन सिंह, दीपा देवी और मनजीत सिंह को छर्रे लग गए। सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


Uttarakhand: जहां 20-25 साल रहे जीत से दूर, उन अभेद्य दुर्ग को फतह करने के लिए भाजपा ने बनाई बड़ी रणनीति
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को आनन-फानन में वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसियाछाना पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर जिला अस्पताल अल्मोड़ा रेफर कर दिया। वहीं, थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसके पास से कारतूस और घटना में प्रयुक्त कारतूस का खोखा भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।  
 

धौलछीना क्षेत्र में फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 (1) / 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।
- चंद्रशेखर आर घोडके, एसएसपी, अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed