फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora leads in HPV vaccination, secures first place in Uttarakhand

Almora News: एचपीवी टीकाकरण करने में अल्मोड़ा आगे, उत्तराखंड में पाया पहला स्थान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Almora leads in HPV vaccination, secures first place in Uttarakhand
अल्मोड़ा। स्वास्थ्य विभाग अल्मोड़ा ने ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण में उपलब्धि हासिल की है। विभाग ने एचपीवी टीकाकरण में 39 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर पूरे उत्तराखंड में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 28 फरवरी से 30 मई तक जिले के सभी विकासखंडों और नगर क्षेत्र में एचपीवी वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किए। सरकार से अल्मोड़ा जिले को एचपीवी टीकारण का 4805 लक्ष्य मिला था जिसके सापेक्ष 1857 छात्राओं को एचपीवी का टीका लगाया गया है। लक्ष्य का 39 प्रतिशत टीकाकरण करने के साथ अल्मोड़ा प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह टीका बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने का अचूक सुरक्षा कवच है। स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों पर मिशन मोड में चलाए गए अभियान की बदौलत यह बड़ी सफलता मिली है। आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं, स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के आपसी तालमेल से पात्र बालिकाओं का टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन


----------

बेटियों की सुरक्षा, स्वस्थ समाज का आधार है। सभी लोगों से अपील है कि अपने 14 से 15 वर्ष तक की बेटियों का नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर में जाकर मुफ्त एचपीवी टीकाकरण जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अरविंद पांगती, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed