फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora, Jageshwar Someshwar seats and four candidates for nomination

अल्मोड़ा, जागेश्वर और सोमेश्वर सीट के लिए चार प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Mon, 23 Jan 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 23 Jan 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Almora, Jageshwar Someshwar seats and four candidates for nomination
नामांकन कराते विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल। - फोटो : अमर उजाला

 जागेश्वर, सोमेश्वर और अल्मोड़ा विधानसभा सीट के लिए सोमवार को कांग्रेस, भाजपा और बसपा प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। अल्मोड़ा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रघुनाथ सिंह चौहान, बसपा प्रत्याशी डा. संजय कुमार टम्टा ने नामांकन कराया। जबकि जागेश्वर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल और सोमेश्वर सीट से भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्या ने नामांकन कराया। 

विज्ञापन

   
समर्थकों के साथ जुलूस और जनसभा करने के बाद तीनों विधानसभा के प्रत्याशी शुभ मुहूर्त देखकर नामांकन कराने कलक्ट्रेट पहुंचे। सबसे पहले सुबह11:15 बजे अल्मोड़ा विधानसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी रघुनाथ सिंह चौहान ने नामांकन कराया। उनके प्रस्तावक कैलाश गुरुरानी, राधिका जोशी और किरन पंत थे, जबकि कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा, ललित लटवाल साथ में रहे। उसके बाद दोपहर 12:40 में सोमेश्वर सीट से भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्या ने नामांकन कराया। उनके प्रस्तावक राजेंद्र कैड़ा और साथ में हरीश गिरि महाराज, प्रशांत मिश्रा, आजाद खान थेे। करीब 1:10 बजे जागेश्वर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल ने नामांकन कराया। जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा और पीतांबर पांडे उनके प्रस्तावक जबकि केवल सती, दिनेश कुंजवाल, सुरेश उप्रेती उनके साथ थे।
विज्ञापन


सायं करीब पौने तीन बजे अल्मोड़ा विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी डा. संजय कुमार टम्टा ने नामांकन कराया। पंकज कुमार चन्याल उनके प्रस्तावक जबकि संजय साह, शेखर लखचौरा, महेश चंद्र उनके साथ थेे। इससे पूर्व चारों प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ नगर में जुलूस निकाला और सभा की। इधर प्रत्याशियों के नामांकन को देखते हुए कलक्ट्रेट परिसर स्थित तीनों विधानसभा के नामांकन स्थलों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कप्तान डीएस कुंवर के निर्देश पर सीओ आरएस टोलिया, गोविंद लाल वर्मा, कोतवाल उत्तम सिंह समेत पुलिस कर्मचारी सुबह से नामांकन समाप्ति तक नामांकन स्थल पर मौजूद रहे। नगर में भी विभिन्न जगहों पर भी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मियों तैनात किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed