फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora, Jageshwar Someshwar and not withdrawn by any name

अल्मोड़ा, सोमेश्वर और जागेश्वर से किसी ने नाम वापस नहीं लिया

Wed, 01 Feb 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 01 Feb 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन

 जागेश्वर, सोमेश्वर और अल्मोड़ा विधानसभा सीटों से किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। तीनों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 21 प्रत्याशी मैदान में हैं। नाम वापसी के बाद अल्मोड़ा सीट से 11, जागेश्वर से चार और सोमेश्वर सीट पर छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अल्मोड़ा सीट से कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहे विरेंद्र कुमार ने नाम वापस नहीं लिया। 

विज्ञापन


नाम वापसी की तिथि निकलने के बाद अल्मोड़ा से कांग्रेस से मनोज तिवारी, भाजपा से रघुनाथ सिंह चौहान, बसपा से डा. संजय कुमार, उपपा से रेखा धस्माना, कम्यूनिस्ट पार्टी(माक्र्सवादी) से दिनेश पांडे, यूकेडी से कुंदन सिंह, सपा से जसवंत सिंह और निर्दलीय विरेंद्र कुमार, प्रकाश चंद्र भट्ट, मो. हबीब और भुवन चंद्र जोशी शामिल हैं। जागेश्वर सीट से कांग्रेस के गोविंद सिंह कुंजवाल, भाजपा से सुभाष पांडे, बसपा से तारा दत्त पांडे और यूकेडी से महेंद्र सिंह रावत मैदान में हैं। सोमेश्वर सीट से भाजपा से रेखा आर्या, कांग्रेस से राजेंद्र लाल, बसपा से हिमांशु कोहली और निर्दलीय प्रत्याशी पूरन सिंह, चंद्र प्रकाश आर्या और प्रदीप कुमार आर्या चुनाव मैदान में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed