फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora-Haldwani NH will be open for heavy vehicles for two hours from today.

Almora News: भारी वाहनों के लिए आज से दो घंटे खुलेगा अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच

Mon, 29 Sep 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 29 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Almora-Haldwani NH will be open for heavy vehicles for two hours from today.
क्वारब में इस तरह आवाजाही कर रहे हैं वाहन। 
अल्मोड़ा। पहाड़ के तीन जिलों की लाइफ लाइन अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार से भारी मालवाहक वाहनों के लिए सुबह दो घंटे खुला रहेगा। इससे मालवाहक वाहनों को थोड़ी राहत मिलेगी। आठ बजे बाद एनएच भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद हो जाएगा। जिलाधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

क्वारब में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 87 विस्तार (नया 109) के किमी 56 क्वारब में भू स्खलन जोन हिल साइड में अनुबंधित फर्म की ओर से रात के समय कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

एनएच पर भारी वाहनों (माल वाहक) के आवागन की अनुमति देने के संबंध में व्यापार मंडल अध्यक्ष और ट्रांसपोर्ट यूनियन ने जिला अधिकारी से अनुरोध किया था। जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग 109 किमी 56 पर भारी मालवाहक वाहनों के आवागमन के लिए प्रात: छह बजे से आठ बजे तक केवल दो घंटे के लिए खोलने की अनुमति दे दी है। आदेश के मुताबिक निर्धारित समयावधि के बाद भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed