{"_id":"68b5e91364b34c575406f9a4","slug":"almora-haldwani-nh-closed-due-to-landslide-in-quarab-almora-news-c-232-1-shld1002-133124-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: क्वारब में पहाड़ी दरकने से अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: क्वारब में पहाड़ी दरकने से अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच बंद
Tue, 02 Sep 2025 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
क्वारब पर अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर आया मलबा। स्रोत- आपदा प्रबंधन विभाग
अल्मोड़ा। भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। क्वारब में पहाड़ी दरकने से पहाड़ के तीन जिलों की लाइफ लाइन अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है।
अल्मोड़ा-घाट एनएच 309 बी किमी 65.00 बसोलीखान के पास सड़क बह गई है। यात्री कई घंटे रास्ते में फंसे रहे। नगर के उप्रेतीखोला में बारिश से एक मकान की सुरक्षा दीवार ध्वस्त हो गई है। परिवार को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया है।
सोमवार को हुई बारिश ने कई जगह तबाही मचाई। अतिवृष्टि में क्वारब पर एक बार फिर से पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर आ गया। इससे एनएच पर पूरी तरह से बंद हो गया है। इससे यात्री फंसे रहे। क्वारब बंद रहने से दूध, दही, सब्जी समेत अन्य रोजमर्रा का सामान समय पर नहीं पहुंच पाया। इससे लोगों को दिक्कतें हुई। अल्मोड़ा-घाट एनएच 309 बी किमी 65.00 बसोलीखान के पास सड़क ढह गई। इससे मार्ग यातायात के लिए बंद है। चायखान- जैंती मार्ग पर मलबा आने से मार्ग बंद है।
विज्ञापन
धौलछीना-बेरीनाग मोटर मार्ग करण बैंड के पास मलबा आने से यातायात अवरूद्ध हो गया था। सूचना पर धौलछीना पुलिस ने यातायात सुचारू कराया। सल्ट-देघाट मोटर मार्ग मेलरौली के पास पेड़ गिरने से यातायात बंद हो गया था। सल्ट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराया।
रानीखेत-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर गनियाद्योली के पास पेड़ गिरने से यातायात अवरूद्ध हो गया। सूचना पर फायर स्टेशन रानीखेत के कार्मिकों ने मौके पर पहुंच कर मार्ग खुलवाया। जैंती-चायखान मोटर मार्ग जैंती चौकी के पास पेड़ गिरने से बंद हो गया था। थाना लमगड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यातायात सुचारू कराया।
नगर के उप्रेतीखोला में तेज बारिश में एक मकान की सुरक्षा दीवार ढह गई। इससे मकान खतरे की जद में आ गया। सूचना पर एसडीएम सदर संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा की दृष्टि से परिवार को अन्यत्र शिफ्ट किया। जीआईसी मनान की भी दीवार ध्वस्त हो गई। इससे चंद्रशेखर जोशी के घर को खतरा पैदा हो गया है। पडोलिया-बामनीगाड़ पैदल मार्ग आवागमन के लिए बंद है। बारिश से दस जून से एक सितंबर तक जिले में 286 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त और 31 मकान तीक्ष्ण क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बारिश से बाजार में चहल पहल कम रही। शाम को दुकानें अन्य दिनों की अपेक्षा जल्दी बंद हो गईं।