फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora Gets New SSP

45 दिन बाद अल्मोड़ा जिले को मिला नया कप्तान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Almora Gets New SSP
आईपीएस प्रदीप कुमार राय - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लंबे इंतजार के बाद अल्मोड़ा जिले को नया कप्तान मिल गया है। आईपीएस डॉ. मंजूनाथ टीसी के तबादले के 45 दिन बाद अब आईपीएस प्रदीप कुमार राय जिले के नए कप्तान के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे। आईपीएस प्रदीप राय का उत्तरकाशी से अल्मोड़ा जिले में तबादला किया है। दो से तीन दिन में उनके अल्मोड़ा जिले में बतौर एसएसपी कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम आने के बाद 15 मार्च 2022 को आईपीएस डॉ. मंजूनाथ टीसी का तबादला बतौर एसएसपी ऊधमसिंह नगर के लिए हुआ था। उनके तबादले के बाद बागेश्वर के एसपी अमित श्रीवास्तव को अल्मोड़ा जिले का प्रभार दिया गया था। इधर उम्मीद थी कि चुनाव परिणाम के बाद बनने वाली नई सरकार में जिले को नया कप्तान मिल जाएगा। लेकिन डेढ़ महीने गुजरने के बाद भी जिले में स्थाई एसएसपी की तैनाती नहीं हो सकी थी। अब शासन से जारी आदेश के अनुसार उत्तरकाशी के एसपी प्रदीप कुमार राय को अल्मोड़ा जिले का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed