{"_id":"583b21304f1c1b3e3408845e","slug":"almora-free-health-camp-drew-a-crowd-of-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की भीड़ उमड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की भीड़ उमड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते डाक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन और कृष्णा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर हल्द्वानी की ओर से रविवार को जिला अस्पताल अल्मोड़ा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में मरीजों की काफी भीड़ उमड़ी। 800 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं बांटी गई।
जिला अस्पताल में लगे शिविर में जिले के दूर दराज के क्षेत्रों से मरीज पहुंचे थे। शिविर में मरीजों का पंजीकरण करने के बाद डाक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। विशेषज्ञ डाक्टरों ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह दी। शिविर में ईएनटी के 100, नेत्र के 150, आर्थो के 150, कार्डियो 60, न्यूरोलाजी के 90, डेंटल के 50 फिजियोथेरेपी के 50, स्त्री रोग के 50 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अन्य विशेषज्ञ डाक्टरों ने भी काफी संख्या में मरीजों को देखा। शिविर में पहुंचने वाले अधिकांश रोगी माइग्रेन, दिल की बीमारी, फेफड़ों, हड्डियों, बुखार, सर्दी जुखाम, जोड़ों में दर्द आदि की समस्या से ग्रसित मिले।
विज्ञापन
शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ अंशुमन राय, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. ऋतु त्रिपाठी, न्यूरोलाजिस्ट डा. मनमीत कौर, हृदय रोग विशेषज्ञ डा. रमनदीप सिंह आहुजा, कास्मोटोलॉजिस्ट डा. पवलीन खुराना, दंत चिकित्सक डा. जोया सिद्धकी, डा. जसवीन कौर, प्लास्टिक सर्जन डा. प्रशांत मून, ईएनटी डा. पूजा सुयाल, बाल रोग विशेषज्ञ डा. अमित सुयाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. सिद्धार्थ पांडे आदि ने मरीजों का परीक्षण किया। शिविर के संचालन कृष्णा हॉस्पिटल के जीएम कुलप्रीत बजाज, जनसंपर्क अधिकारी हरिओम सैनी, आकांक्षा के अलावा स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश धवन, राघव पंत, तरुण धवन आदि ने भी सहयोग दिया।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में आई वैन में 15 लोगों के खून की जांच की गई। मरीजों को जांच के उपरांत रिपोर्ट भी हाथोंहाथ मुहैया कराई गई। अमर उजाला फाउंडेशन की लोगों ने सराहना की है। मरीजों ने ब्लड रिपोर्ट मिलने के बाद शिविर में डाक्टरों को रिपोर्ट दिखाकर परामर्श किया। लोगों ने अमर उजाला के इस प्रयास को सराहा है।