फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora Fire News: fire in dairy at almora

Almora Fire News: डेयरी में लगी आग, पुत्र समेत झुलसे प्रतिष्ठान स्वामी, नकदी और अन्य सामान जलकर राख

Fri, 16 May 2025 01:50 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 16 May 2025 01:50 PM IST
सार

अल्मोड़ा नगर के एक दूध डेयरी में सुबह भीषण आग धधक गई। हवा से आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निकांड में डेयरी स्वामी दो लोग पिता और पुत्र झुलस गए। 

विज्ञापन
Almora Fire News: fire in dairy at almora
डेयरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा नगर के एलआर साह रोड स्थित एक दूध डेयरी में सुबह भीषण आग धधक गई। हवा से आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निकांड में डेयरी स्वामी दो लोग पिता और पुत्र झुलस गए। आग से नकदी समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। भीषण आग के चलते घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा। नगर के चर्च के समीप एलआरशाह रोड पर गोपाल दुग्ध डेयरी है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:30 बजे वहां रोजाना की तरह दूध लेने के लिए लोग कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। अचानक दुकान के भीतर आग भड़क गई। आग लगते ही वहां खड़े ग्राहकों में अफरा तफरी मच गई। 

विज्ञापन


दुकान का स्टाफ ने बाहर निकल कर किसी तरह जान बचाई। डेरी स्वामी गोपाल सिंह (67) और उनके पुत्र रवींद्र सांगा (37) निवासी पोखरखाली सामान को बाहर निकालने के लिए अंदर गए, लेकिन भीषण आग के चलते दोनो पिता पुत्र के हाथ, पैर, चेहरा झुलस गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  स्टाफ आग बुझाने में जुटा रहा लेकिन हवा चलने पर आग तेजी से फैल गई। 10.38 बजे फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना के बाद  अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में फायर सर्विस यूनिट घटनास्थल पर पहुंची।  फायर सर्विस यूनिट ने चार वाहनों से मिनी हाइ प्रेशर से पंपिंग कर दो डिलीवरी होज पाइप तथा होज रील की सहायता से कड़ी मशकत से करीब सवा घंटे बाद आग पर काबू पाया। भीषण अग्निकांड में दुकान में रखी नकदी  और अन्य सामान जलकर राख हो गया। एफएसओ महेश चंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट या गैस चूल्हे की पाइप की लीकेज आग की वजह प्रतीत हो रही है। जांच के बाद ही आग लगने का वास्तविक कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन


दो मंजिल में तख्तों ने पकड़ी आग तो मची चीख पुकार
जिस भवन में अग्निकांड हुआ वह काफी पुराना लकड़ी और पत्थर से बना है। आग से डेयरी में रखे सामान के अलावा दो मंजिल के तल पर लगे लकड़ी के तख्तों ने भी आग पकड़ ली। इससे वहां अफरा तफरी का माहौल रहा। फायर और पुलिस कर्मियों के अलावा मौके पर पहुंचे लोगों ने घर में रह रहे परिवारों को वहां से हटाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दूध डेयरी स्वामी दुकान के भीतर रखे सामान और नकदी को बचाने के लिए अंदर गए लेकिन आग भीषण होने से वह चपेट में आ गए। पिता को बचाने के लिए बेटा दुकान के भीतर गया तो वह भी आग की चपेट में आने से झुलस गया।

आग लगने के कारण एलआर साह रोड में सुरक्षा की दृष्टि से आग बुझने तक करीब एक घंटा यातायात बंद कर दिया गया। इस रोड में काफी भीड़ रहती है। जिस समय आग लगी उस समय कर्मचारी ड्यूटी और बच्चे स्कूल को आवाजाही कर रहे थे। इस दौरान घटना स्थल पर लोगों का जमावड़ा रहा।

सूचना मिलने पर विधायक मनोज तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी दी। विधायक तिवारी ने डीएम, एसएसपी और कोतवाल से वार्ता की। उन्होंने प्रभावित को सहायता देने को कहा। 


फायर टीम में ये रहे शामिल
फायर सर्विस टीम में  किशन सिंह, लक्ष्मण सिंह, गिरीश धारियाल, हरि सिंह, मुकेश सिंह, रमेश सिंह, उमेश कुमार, उमेश चंद्र सिंह, योगेश शर्मा, महमूद, जीवन जोशी, श्याम लाल, चांदनी, मेनिका, स्वाती, कल्पना, लीला,  संजय सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed