फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   almora festival wil be started today

आज होगा अल्मोड़ा महोत्सव का रंगारंग आगाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
almora festival wil be started today
पोस्टर जारी करते डीएम नितिन सिंह भदौरिया। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। बृहस्पतिवार से जीआईसी के मैदान में शुरू हो रहे अल्मोड़ा महोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सुबह माउंटेन बाइकिंग के साथ ही महोत्सव के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। शाम को मंडलायुक्त राजीव रौतेला और मंगलदीप विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या मनोरमा जोशी महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन करेंगी। भारतीय राम कला केंद्र द्वारा प्रस्तुत रामलीला के साथ ही स्वराग बैंड प्रमुख आकर्षण होंगे। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा है कि इस बार महोत्सव को पिछले साल से भी अधिक आकर्षक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी भदौरिया ने पत्रकार वार्ता में अल्मोड़ा महोत्सव के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बार अल्मोड़ा महोत्सव में दो बॉलीवुड स्टार कुणाल गांजावाला, श्रद्धा पंडित के अलावा कव्वाल वारसी ब्रदर्स भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को भारतीय राम कला केंद्र द्वारा प्रस्तुत की जा रही रामलीला भी काफी आकर्षक कार्यक्रम रहेगा। उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे 20 किमी लंबी माउंटेन बाइकिंग और 10 किमी मैराथन के साथ अल्मोड़ा महोत्सव के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात नौ बजे से स्वराग बैंड का प्रदर्शन होगा। एक बजे से स्थानीय कलाकार और स्कूली बच्चे शास्त्रीय नृत्य और लोकनृत्य प्रस्तुत करेंगे। इससे पहले जिलाधिकारी ने अल्मोड़ा महोत्सव से जुड़े कई पोस्टरों का भी विमोचन किया। इस मौके पर जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, अपर जिला सूचनाधिकारी अजनेश राणा आदि भी मौजूद थे।

अल्मोड़ा महोत्सव के लिए जीआईसी में तैयार स्टेज।

अल्मोड़ा महोत्सव के लिए जीआईसी में तैयार स्टेज।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed