फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora Festival begins with colorful cultural programs

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच अल्मोड़ा में चार दिवसीय अल्मोड़ा महोत्सव शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
Almora Festival begins with colorful cultural programs
माउंटेन बाइकिंग रैली में साइकिल चलाते डीएम नितिन सिंह भदौरिया। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। चार दिवसीय अल्मोड़ा महोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया है। जीआईसी मैदान में बने भव्य मंच के बीच कुमाऊं मंडल आयुक्त और मंगलदीप विद्या मंदिर स्कूल की संरक्षक मनोरमा जोशी ने महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर भातखंडे महाविद्यालय, बालिका निकेतन, मंगलदीप विद्या मंदिर के बच्चों ने कत्थक और नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

अल्मोड़ा महोत्सव के द्वितीय संस्करण के उद्घाटन मौके पर आयुक्त कुमाऊं मंडल राजीव रौतेला ने उम्मीद जताई कि सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा को एक विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए इस तरह के महोत्सव कारगर सिद्ध होंगे। मंगलदीप विद्या मंदिर की संरक्षक मनोरमा जोशी ने कहा कि महोत्सव में स्थानीय प्रतिभाओं और अन्य कलाकारों को निखरने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि पिछले साल की सफलता को देखते हुए इस वर्ष भी महोत्सव को भव्य बनाने की कोशिश की गई है। उन्होंने बताया कि चार दिवसीय महोत्सव में देश-विदेश के कलाकार अपनी अदाकारी दिखाएंगे वहीं स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिलेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करना इस महोत्सव का उद्देश्य है। इस मौके पर स्वागत गीत की प्रस्तुति के बाद भातखंडे महाविद्यालय के बच्चों ने कथक, बालिका निकेतन के बच्चों ने योग के माध्यम से नृत्य की प्रस्तुति दी। जबकि मंगलदीप विद्या मंदिर के बच्चों ने पहाड़ी गीतों पर नृत्य किया।

अल्मोड़ा स्टेडियम में हॉट एयर बैलून का लुत्फ उठाने पहुंचे लोग।

अल्मोड़ा स्टेडियम में हॉट एयर बैलून का लुत्फ उठाने पहुंचे लोग।- फोटो : ALMORA

अल्मोड़ा महोत्सव में कत्थक प्रस्तुत करती एक बालिका।

अल्मोड़ा महोत्सव में कत्थक प्रस्तुत करती एक बालिका।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed