Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora district largest Syalde tehsil is dependent on three employees

UK: तीन कर्मचारियों के भरोसे जिले की सबसे बड़ी स्याल्दे तहसील, लोग परेशान; तहसील को परगना घोषित करने की मांग

Sat, 13 Dec 2025 02:51 PM IST
हीरा मेहरा दर्शन जोशी
दर्शन जोशी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 13 Dec 2025 02:51 PM IST
सार

तहसील स्याल्दे लंंबे समय से कर्मचारियों की कमी से जूझ रही है। यहां डाटा एंट्री ऑपरेटर के दो, न्यायिक सहायक, नायब नाजिर और राजस्व लेखाकार के एक-एक पद खाली हैं। लोगों को राजस्व संबंधी कामों के लिए भिकियासैण जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Almora district largest Syalde tehsil is dependent on three employees
अल्मोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले के सबसे बड़ी तहसील स्याल्दे लंंबे समय से कर्मचारियों की कमी से जूझ रही है। यहां डाटा एंट्री ऑपरेटर के दो, न्यायिक सहायक, नायब नाजिर और राजस्व लेखाकार के एक-एक पद खाली हैं। लोगों को राजस्व संबंधी कामों के लिए भिकियासैण जाना पड़ रहा है।

 

इन परिस्थितियों के बीच क्षेत्र के लोग तहसील को परगना घोषित करने की मांग उठा रहे हैं। स्याल्दे तहसील वर्ष 2014 में अस्तित्व में आई। तहसील को बने हुए 11 वर्ष पूरे होने को हैं। लेकिन तहसील अधूरे स्टॉफ के साथ संचालित हो रही है। तहसील में वर्तमान में स्वीकृत नौ पदों के सापेक्ष चार पदों पर ही कर्मचारी तैनाती हैं। कर्मचारियों के पांच पद रिक्त हैं। जबकि इस तहसील से 95 ग्राम सभाएं जुड़ी हैं। राजस्व संबंधी कार्याें के लोग 70 किमी दूर भिकियासैंण जाने को मजबूर हैं। ऐसे में ग्रामीण स्याल्दे तहसील को परगना घोषित करने की मांग उठा रहे हैं। ताकि उनके सभी कार्य तहसील स्तर पर हो सके।

विज्ञापन

 

बोले लोग

स्याल्दे तहसील में कर्मचारियों की कमी से क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हमारी मांग है कि जल्द तहसील में कर्मचारियों की तैनाती कर तहसील को परगना घोषित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

- किशोर बवाड़ी, जिला पंचायत सदस्य, नैल

 

तहसील में राजस्व संबंधी कार्य नहीं हो पाते हैं। स्याल्दे को परगना घोषित किया जाए, ताकि लोगों के सभी कार्य तहसील स्तर पर हो सकें।

-सुनील टम्टा, अध्यक्ष, जन कल्याण समिति, इक्कूखेत

 

स्याल्दे तहसील को अगर परगना का दर्जा मिले तो विकास कार्यों में तेजी आएगी। लंबे समय से क्षेत्र की लोगों की मांग पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
- हरीश नैनवाल, ग्राम प्रधान, कलझीपा जोशी

स्याल्दे तहसील में रिक्त पदों पर कर्मचारियों की तैनाती के प्रयास किए जा रहे हैं। मानकों के मुताबिक क्षेत्र की मांग और जरूरत के आधार पर हीे तहसील को परगना घोषित करना संभव हैं
- सीमा विश्वकर्मा, एसडीएम, भिकियासैंण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed