{"_id":"64514b454edb4d4a5207043b","slug":"almora-district-got-15-doctors-almora-news-c-8-1-129175-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा जिले को मिले 15 चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा जिले को मिले 15 चिकित्सक
Tue, 02 May 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 02 May 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे जिले में स्वास्थ्य विभाग को दूसरे चरण में 15 नए डॉक्टर मिले हैं। इससे जहां स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा वहीं मरीजों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। जिले में डॉक्टरों के 168 पद रिक्त चल रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में मरीजों का काफी दबाव रहता है लेकिन डाक्टर की कमी से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है। स्वास्थ्य सुविधाओं पर बुरा असर पड़ता है। चिकित्सकों की कमी से मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते हैं। कई बार ग्रामीण इलाकों के सीएचसी और पीएचएसी में डॉक्टर की कमी और विशेषज्ञ डॉक्टर न होने से मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में हायर सेंटर पहुंचने से पहले ही रास्ते में मरीजों की मौत हो जाती है। गर्भवती महिलाओं की भी जान पर बन आती है।
जिले को दूसरे चरण में 15 नए डॉक्टर मिले हैं। चरण में जिले को 42 डॉक्टर मिले थे। इनमें से 34 ने ज्वाॅइन किया। अब तक कुल 57 चिकित्सकों ने तैनाती ले ली है। 15 नए डॉक्टर की तैनाती के बाद मरीजों को अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
कोट
चिकित्सकों की कमी से दिक्कतें आ रही हैं। स्वास्थ्य विभाग को 15 नए डॉक्टर मिले हैं। इससे स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा और मरीजों को भी लाभ मिलेगा।
-डाॅ. आरसी पंत, सीएमओ अल्मोड़ा