फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora, Bageshwar not any post office ATMs

अल्मोड़ा, बागेश्वर में किसी भी डाकघर में एटीएम नहीं

Mon, 23 Nov 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Mon, 23 Nov 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन

 लगातार बैंकिंग सेवाओं का विस्तार हो रहा है। नेट बैंकिंग के जरिए लोग लेन-देन कर रहे हैं। परंतु डाक विभाग के अल्मोड़ा डिवीजन के अंतर्गत अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के 53 डाकघरों में से अब तक छह शाखाएं ही सीबीएस हुई हैं।

विज्ञापन


  किसी भी डाकघर शाखा में एटीएम नहीं लगा है। प्रधान डाकघर अल्मोड़ा और रानीखेत में गत वर्ष एटीएम लगने प्रस्तावित थे, लेकिन अब तक नहीं लगे हैं।

वर्तमान समय में लोग नेट बैंकिंग, एटीएम सेवा के जरिए लेन-देन को प्राथमिकता दे रहे हैं, लेकिन डाक विभाग के अल्मोड़ा डिवीजन के अंतर्गत 53 डाकघरों में से मात्र छह शाखाएं सीबीएस हो सकी हैं।
विज्ञापन


 विभाग ने डाक जीवन बीमा योजना भी आनलाइन कर दी है। अल्मोड़ा, रानीखेत के अलावा अल्मोड़ा कोर्ट, विकास भवन अल्मोड़ा, हवालबाग डाकघर सीबीएस हैं।

डाकघर विभाग ने गत वर्ष प्रधान डाकघर अल्मोड़ा और रानीखेत डाकघर में एटीएम लगाने प्रस्तावित किए थे। देहरादून से आए इंफोसिस कंपनी, विभाग के अभियंताओं, अधिकारियों की टीम ने पिछले साल अल्मोड़ा और रानीखेत में एटीएम लगाने का सर्वे पूरा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च से एटीएम लगाने प्रस्तावित थे, लेकिन अब तक अल्मोड़ा और रानीखेत डाकघर में एटीएम नहीं लग सके हैं। इस कारण प्रधान डाकघर अल्मोड़ा के 75077 खाता धारकों को एटीएम सुविधा नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed