{"_id":"6a55297b017eb9324e048bdb","slug":"allotment-of-stalls-for-shravani-fair-at-jageshwar-dham-list-released-almora-news-c-232-1-alm1019-146029-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले के लिए फड़ों का आवंटन, सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले के लिए फड़ों का आवंटन, सूची जारी
Mon, 13 Jul 2026 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में 16 जुलाई से शुरू होने वाले एक माह के श्रावणी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मेले के लिए व्यापारियों को फड़ों का आवंटन कर दिया गया है। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को आवंटित फड़ों की सूची जारी की गई।
जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के अनुसार मेले में कुल 69 फड़ों का आवंटन किया गया है। इनमें 26 फड़ स्थानीय व्यापारियों, दो फड़ महिला स्वयं सहायता समूहों और 41 फड़ अन्य व्यापारियों को आवंटित किए गए हैं।
समिति ने चयनित व्यापारियों को निर्धारित स्थानों पर ही फड़ लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही श्रावणी मेले के सफल आयोजन के लिए अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएम आएंगे, प्रशासन ने परखीं तैयारियां
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में 16 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेले के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित दौरे को लेकर सोमवार को प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गुरड़ाबांज हेलीपैड, प्रस्तावित जनसभा स्थल, वृद्ध जागेश्वर और जागेश्वर धाम क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम सौम्या गर्ब्याल, एसएसपी चंद्रशेखर घोडके, सीओ बलवंत सिंह रावत, लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता फैजान मलिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा की समीक्षा
अधिकारियों ने गुरड़ाबांज हेलीपैड और जनसभा स्थल पर मंच, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात तथा वीआईपी आवागमन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। निरीक्षण के अंत में अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होने देने के निर्देश दिए।