फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Allegations of rigging in the drinking water line

ग्रामीणों ने जेई और ठेकेदार का किया घेराव, हाथापाई की नौबत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Allegations of rigging in the drinking water line
ईड़ाकोट गांव में पेयजल लाइन की जांच करती जल निगम की जेई परवेज जहां। - फोटो : ALMORA
मानिला (अल्मोडा)। सल्ट ब्लॉक के ग्राम बेसरबगड़ और ईड़ाकोट के लिए बनी नव निर्मित पेयजल लाइन में धांधली का आरोप लगाते हुए ईड़ाकोट के ग्रामीणों ने जल निगम के जेई और ठेकेदार का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीणों की जेई और ठेकेदार से तीखी झड़प हुई। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई थी। जेई के पेयजल लाइन की जांच करने के बाद ग्रामीण शांत हुए। उन्होंने एक सप्ताह के बाद जांच नहीं होने पर जल निगम कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ईड़ाकोट गांव के लिए लाखों रुपये की लागत से बनी नव निर्मित पेयजल योजना में धांधली का आरोप लगाया है। जल निगम की जेई परवेज जहां और ठेकेदार पुष्पेंद्र भंडारी बुधवार को मामले की जांच करने गांव ईड़ाकोट पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने जेई और ठेकेदार का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने जेई और ठेकेदार को खूब खरी-खोटी सुनाई। ग्रामीणों की जेई और ठेकेदार से तीखी झड़प हुई। इस दौरान नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। जेई ने मौके पर जाकर पेयजल योजना की जांच की।
विज्ञापन

जेई के मुताबिक योजना में गड़बड़ी मिली है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर संबंधित ठेकेदार ने कमियां दूर नहीं की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। घेराव करने वालों में टिटोली के प्रधान भास्करानंद, प्रकाश बिष्ट, आनंद सिंह, नंदन सिंह, प्रेम सिंह, सोनू तिवारी, धर्मानंद, हरीश सिंह, कैलाश तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर बेसरबगड़ की प्रधान कौशल्या देवी ने गांव के लिए बनी नव निर्मित पेयजल योजना में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। टिटोली के प्रधान भास्करानंद और बेसरबगड़ की प्रधान कौशल्या देवी ने एक सप्ताह के भीतर योजना की जांच नहीं होने पर जल निगम कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी। प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गांव में पहुंचे जेई और ठेकेदार के सामने विरोध जताया। विरोध जताने वालों में गोविंद सिंह, हरीश सिंह, चंदन सिंह, पूरन सिंह, दीवान सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed