फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Allegations of illegal alcohol sales in stores Ktyadi

खत्याड़ी की दुकानों में अवैध शराब बिक्री का आरोप

Wed, 01 Jul 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Wed, 01 Jul 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
Allegations of illegal alcohol sales in stores Ktyadi

नगर से लगे खत्याड़ी क्षेत्र की कई दुकानों में अवैध रूप से शराब बेचने और दूसरे स्थान से लाकर मिट्टी सड़क किनारे डालने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के शिष्टमंडल ने एसपी केएस नगन्याल से मुलाकात की।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की शह में अवैध धंधा फलफूल रहा है। एक पखवाड़े के भीतर इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

ग्रामीणों के शिष्टमंडल ने एसपी को बताया कि खत्याड़ी क्षेत्र की दुकानों में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री हो रही है। शराबियों के आतंक से स्थानीय लोग और राहगीर परेशान हैं।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। लोअर मालरोड स्थित अंग्रेजी शराब के गोदाम एफएल-टू से शराब लेकर आने और जाने वाले ट्रक सड़क में बेतरतीब खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे वहां दिन भर जाम लगा रहता है। संकरी सड़क में ट्रकों के अव्यवस्थित खड़े रहने से दुर्घटना की आशंका रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि खत्याड़ी गांव से लगी सड़क के किनारे कई स्थानों पर शहर से खोदकर मिट्टी डाली जा रही है।

इससे सड़क संकरी होने के साथ ही गिराई जा रही मिट्टी से रास्तेे भी बंद हो गए हैं और जंगल जाने वाली महिलाओं को परेशानी हो रही है, लेकिन ऐसे लोगों पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है।


उन्होंने एक पखवाड़े के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शिष्टमंडल में जिला पंचायत सदस्य जगत कनवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन लटवाल, बीडीसी सदस्य आनंद कनवाल, पूर्व प्रधान हर्ष कनवाल, छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक कनवाल, रवि रौतेला, विनीत बिष्ट आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed