{"_id":"697e3fe8efae162c2f044c59","slug":"allegations-of-harassment-in-the-name-of-ats-center-almora-news-c-232-1-shld1002-139259-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: एटीएस सेंटर के नाम पर उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: एटीएस सेंटर के नाम पर उत्पीड़न का आरोप
Sat, 31 Jan 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। एटीएस सेंटर पर ही फिटनेस कराने के नाम पर व्यवसायिक वाहन चालकों व मालिकों के उत्पीड़न के खिलाफ त्रिमूर्ति चौक पर अनशन शनिवार 11 वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को यूकेडी का भी समर्थन है। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि सरकार जल्द से जल्द शासनादेश वापस ले या सरकारी एटीएस सेंटर स्थापित करे।
अनशन स्थल पर हुई सभा में गोविंद सिंह अधिकारी सरकार ने कहा कि वाहनों की फिटनेस केवल एटीएस सेंटर में कराने का आदेश जानबूझकर थोपा गया है। रोज की कमाई पर निर्भर टैक्सी चालक और छोटे वाहन स्वामी सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। आंदोलनकारियों ने चेताया कि इस मामले में टैक्सी और व्यावसायिक वाहन चालकों का शोषण किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में हेम रौतेला, मोहन सिंह बिष्ट, गणेश जोशी, विमल वर्मा, हरीश चंद्र,भूपाल आर्या, देवेन्द्र सिंह, अशोक अधिकारी, केवल फुलारा आदि शामिल रहे।
कल से आमरण अनशन
एटीएस सेंटर पर फिटनेस कराए जाने के आदेश के खिलाफ अनशन पर बैठे कामर्शियल वाहन चालक व मालिकों ने आंदोलन को विस्तार देने का निर्णय लिया है। दो फरवरी से सभी आंदोलनकारी आमरण अनशन करेंगे।