फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Allegation of irregularities in tenders of Irrigation Department

Almora News: सिंचाई विभाग के टेंडरों में अनियमितता का आरोप

Fri, 23 Aug 2024 02:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 23 Aug 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Allegation of irregularities in tenders of Irrigation Department
अल्मोड़ा। सिंचाई विभाग लघु डालखंड, अल्मोड़ा में बृहस्पतिवार को द्वाराहाट क्षेत्र में सिंचाई के लिए पाइप लाइन डालने और पंपिंग सेट लगाने के लिए टेंडर खोले गए। इस दौरान अधिकारियों पर पक्षपात और मनमाना रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कुछ ठेकेदारों ने हंगामा किया। बात बढ़ने पर पुलिस बुलानी पड़ी तब जाकर मामला शांत हुआ। ठेकेदारों की ओर से इस मामले में जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की ओर से करीब डेढ़ करोड़ की लागत से पाइप लाइन डालने और करीब 90 लाख की लागत से पंपिंग सेट आदि के टेंडर आहूत किए गए थे। टेंडर खोले जाने के दौरान शाम को हंगामा हो गया। कुछ ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि नियत प्रक्रिया का पालन किए बिना मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है। हंगामे को देखते हुए कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थिति को संभाला। देर शाम तक प्रक्रिया जारी रही। कुछ ठेकेदारों ने पूरी प्रक्रिया को निरस्त कर दोबारा टेंडर कराने की मांग की है। रितिका पाल, ईई, सिंचाई विभाग ने बताया कि सभी आरोप आरोप बेबुनियाद हैं। पूरी पारदर्शिता के साथ टेंडर की प्रक्रिया संपन्न कराई गई है। कुछ लोग जबर्दस्ती अपने पक्ष में टेंडर छोड़े जाने के लिए दबाव बना रहे थे इसलिए हंगामा कर रहे थे। पुलिस को बुलाया था। बाद में मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed