फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   All three candidates are in the fray for the post of president

जिला पंचायत अध्यक्ष के तीनों प्रत्याशी मैदान में डटे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
All three candidates are in the fray for the post of president
जिला पंचायत अध्यक्ष पद से नाम वापसी करते शिवराज बनौला और पिंकी करगेती। - फोटो : ALMORA
सूचनार्थ.........
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष पद पर तीनों प्रत्याशी मैदान में डटे
उपाध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में, तीन ने लिया नाम पास
अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस, भाजपा और कांग्रेस का बागी चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस नेतागण अपने बागी प्रत्याशी को मनाने में असफल रहे। यहां जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों के नाम वापस ले लिया है। इस पद पर अब चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के महेश सिंह नयाल, कांग्रेस की उमा सिंह बिष्ट और कांग्रेस के बागी सुरेंद्र सिंह मेहरा ने नामांकन भरा था। तीनों में से किसी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद कुल सात प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। जिनमें से उक्रांद से जुड़े शिवराज सिंह बनौला, भाजपा से जुड़ी पिंकी करगेती, देवेंद्र सिंह ने सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के समक्ष अपने नाम वापस लिए। जिसके बाद उपाध्यक्ष पद पर उक्रांद से जुड़ी कांता देवी, कांग्रेस से जुड़े देवेंद्र सिंह बिष्ट, भाजपा से जुड़े नंदन सिंह नेगी निक्कू और निर्दलीय पंकज कुमार चुनाव मैदान में हैं। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी जिला विकास अधिकारी केके पंत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रवींद्र चंद्रा आदि कार्मिक मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो- 04एएलएम05पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed