{"_id":"5f1eca348ebc3e639a6a94fb","slug":"all-institutes-including-medical-colleges-should-be-operated-soon-almora-news-hld3912049143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज सहित सभी संस्थान जल्द हों संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज सहित सभी संस्थान जल्द हों संचालित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कांग्रेस ने अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज, फूड क्राफ्ट संस्थान, अंतरराज्यीय बस अड्डा, साइंस सिटी पार्क का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं होने पर रोष व्यक्त किया है। इन सभी संस्थानों को जल्द संचालित करने की मांग को लेकर कांग्रेस के शिष्टमंडल पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट जाकर सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सीमा विश्वकर्मा को सौंपा।
कांग्रेसजनों ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अल्मोड़ा में मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया था लेकिन अब तक मेडिकल कॉलेज का निर्माण अधूरा है। वहीं अंतरराज्यीय बस अड्डे, साइंस सिटी पार्क और फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट का निर्माण कार्य भी भाजपा सरकार पूरी नहीं कर पा रही है। इन संस्थानों का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर उन्हें संचालित किया जाना चाहिए, ताकि जनता को इन विकास कार्यों का लाभ मिल सके।
वहां पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन आनंद सिंह बगडवाल, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, जिलाध्यक्ष लता तिवारी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी आदि थे।