{"_id":"6a5e5c067459025df80cdac0","slug":"all-departments-should-be-prepared-to-deal-with-the-disaster-almora-news-c-232-1-alm1019-146314-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: आपदा से निपटने के लिए तैयार रहे सभी विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: आपदा से निपटने के लिए तैयार रहे सभी विभाग
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मानसून की तैयारियों को लेकर डीएम अंशुल सिंह ने सोमवार को जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक में उन्होंने सभी विभागों को आपदा और आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।
डीएम ने तहसील स्तर पर गठित क्विक रिस्पांस टीमों (क्यूआरटी) को सक्रिय रहने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने नगर निकायों और लोक निर्माण विभाग को नालियों की नियमित सफाई, सड़कों के किनारे झाड़ियों की कटाई और संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
विद्युत विभाग को जर्जर पोल बदलने और निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग को दवाओं, चिकित्सकीय टीमों और एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए। वहीं जल संस्थान और जल निगम को पेयजल व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया। बैठक में सीडीओ रामजीशरण शर्मा, एडीएम युक्ता मिश्र, एसडीएम संजय कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।