{"_id":"67f57278d90e112cb90cfe17","slug":"albandazole-tablets-for-85-thousnads-almora-news-c-232-1-shld1003-126570-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा में 85 हजार से अधिक बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा में 85 हजार से अधिक बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल
Wed, 09 Apr 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में पहले दिन 85 हजार से अधिक बच्चों ने एल्बेंडाजोल दवा खाई। जिला अस्पताल में एसीएमओ डॉ. योगेश पुरोहित, पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी, डॉ. प्रीति पंत ने बच्चों को दवा खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। एसीएमओ ने कृमि रोग से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी। जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम दीपक भट्ट ने बताया कि छूटे हुए बच्चों को 16 अप्रैल को एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी।
08एलएम24-- जिला अस्पताल में एक बच्चे को एल्बेंडाजोल दवा खिलाते अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी। संवाद
58,565 बच्चों और किशोराें को खिलाई दवा
बागेश्वर। बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूल-कॉलजों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत जिले को कुल 81,722 टेबलेट्स प्राप्त हुईं हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग को 76,917 बच्चों और किशोरों को दवा खिलाने को लक्ष्य मिला है। जिसके सापेक्ष महिला बाल विकास और शिक्षा विभाग की ओर से 785 स्कूलों, 832 आंगनबाड़ी केंद्रों, 11 महाविद्यालय, आईटीआई केंद्र और पॉलिटेक्निक कॉलेज में चिकित्सक, आरबीएसके की टीम, सीएचओ, एएनएम, आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने 58,565 लोगों को दवा खिलाई। सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने बताया कि 16 अप्रैल को माॅप अप दिवस के तहत दवा खिलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
08एलएम24